वायरल न्यूज़

जन्म लेते समय बच्चे के रोने को क्या कहा जाता है, धुरंधर भी नहीं जानते होंगे जवाब, आज जान लीजिए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 17, 2023, 02:10 PM IST

Weird News in Hindi: जब बच्चे जन्म लेते हैं तो उनकी पहली रोने की आवाज परिवार में खुशियां लेकर आती है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा की बच्चों के रोने की इस आवाज को क्या कहा जाता है? आइए इसका जवाब हम आपको देते हैं..

Image

Image Credit - iStock

KEY HIGHLIGHTS
  • जन्म के समय खूब रोते हैं बच्चे
  • रोने की आवाज से परिवार में आ जाती है खुशहाली
  • आइए जानते हैं इससे जुड़ा एक सवाल

Weird News in Hindi: एक बच्चे को घर की खुशियों की चाबी माना जाता है। कहा जाता है कि दो परिवारों के मिलन के बाद ये ऐसा पहला मौका होता है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में जब पहली बार बच्चे की किलकारी कानों में गूंजती है तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठता है। लेकिन एक बच्चे को अपने पेट में पालना और उस दर्द को महसूस करना और उस बच्चे की पहली आवाज को अपने कानों में महसूस करना सिर्फ एक मां ही कर सकती है, जो शायद उस वक्त दिख भले ही न पाए, लेकिन शायद ही कोई दूसरा होगा, जो उससे ज्यादा खुश हुआ हो।

इस बीच जो 9 महीने का फासला एक मां तय करती है, वो दुनिया में कोई नहीं कर सकता है। एक नन्हीं सी जान को अपने पेट इतने महीनों रखना, फिर उसके हलचल को महसूस करना और उसे जन्म देते समय उस दर्द को महसूस करना, वो सिर्फ एक मां ही कर सकती है। कुछ सालों पहले एक फिल्म भी आई थी, जिसका नाम था- केजीएफ। इस फिल्म में हीरो ने कहा था कि दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा एक मां होती है, ये बात बिल्कुल सच है। इन सभी तकलीफों के बाद जब एक मां इतने असहनीय दर्द को सहन कर अपने बच्चे को जन्म देती है और उसके रोने की आवाज सुनने के लिए तरसती है, वो बेहद भावनात्मक पल होता है।

New Born Baby

Image Credit - iStock

जन्म लेते समय बच्चे के रोने को क्या कहा जाता है?

ऐसे में एक सवाल भी उठता है कि जन्म लेते समय बच्चे के रोने को क्या कहते हैं? 100 प्रतिशत गारंटी के साथ कह सकते हैं कि इसके बारे में आपने कभी सोचा ही नहीं होगा। या फिर सोचा भी होगा तो सिर्फ इतना दिमाग में आया होगा कि रोने को तो WEEP कहते हैं, वो चाहे बड़ा हो या फिर छोटा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं। बच्चा जब जन्म लेता है, तो उस समय उसकी रोने की आवाज को Vagitus कहते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article