वायरल न्यूज़

Diwali के दिन इस छोटे बच्चे का क्यूट अंदाज देखकर फिदा हो गए लोग, Video देखकर आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 01:29 PM IST

Viral Video: वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी वर्तनी में सुधार के बारे में बात कर रहा है। इस दौरान उसका क्यूट अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस बच्चे का क्यूट अंदाज देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। कई लोग वीडियो देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

Image

प्यारे बच्चे का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • छोटे बच्चे का खूबसूरत वीडियो हुआ वायरल
  • बच्चे के क्यूट अंदाज ने जीता लोगों का दिल
  • वीडियो देखकर बन जाएगा आपका दिन

Viral Video: इंटरनेट पर हर रोज कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर लोगों का दिन बन जाता है। दिवाली की सुबह एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिन बन रह है। यह वीडियो न सिर्फ मजेदार है, बल्कि क्यूट भी है। इस वीडियो को देखकर आपका भी मूड बन जाएगा। साथ ही यह वीडियो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा। वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी वर्तनी में सुधार के बारे में बात कर रहा है। इस दौरान उसका क्यूट अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस बच्चे का क्यूट अंदाज देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। कई लोग वीडियो देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

बच्चे की मासूमियत पर हार बैठेंगे दिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा बहुत ही मासूमियत के साथ अपने हिंदी भाषा में वर्तनी के सुधार की बातें कर रहा है। इस दौरान उसने एक ऐसा शब्द बोला, जिस पर पूरा इंटरनेट फिदा हो गया। वीडियो में एक प्यारा बच्चा नजर आ रहा है। उसने अपने हाथ में एक पेंसिल पकड़ी हुई है और उसके सामने एक कॉपी टेबल पर रखी हुई है। बस सबसे पहले बोलना शुरू करता है और कहता है कि कि वह कैसे बेहतर वर्तनी कर सकता है. ऐसा करते हुए बच्चा कहता है, 'पापा जी जब मैं छोटा था ना, तो मैं ऋ से ऋषि गलत बना रहा था ट्यूशन में. अब मैं बड़ा हो गया हूं तो बनाना आ गया.'

बच्चे के कहने का तरीका लाखों लोगों को पसंद आया, जिसने लोगों को हंसाने पर मजबूर कर दिया. वीडियो को 1 अक्टूबर को शेयर किया गया था. पोस्ट किए जाने के बाद से यह क्लिप वायरल हो गई. अब तक, पोस्ट को 10 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. इस पोस्ट पर लोगों के ढेर सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'अब तो आप बहुत बड़े हो गए हैं.' एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'प्यारा बच्चा, मेरे भतीजे की तरह.' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'इतना प्यारा बच्चा.' कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दिल से या जोर से हंसते हुए इमोटिकॉन्स से दिखाईं.

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article