वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स पर सफाई का चढ़ा ऐसा भूत, टीवी से लेकर कंप्यूटर तक को पानी से नहला डाला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 12:23 PM IST

Diwali ki Safai Viral video: सोशल मीडिया पर दिवाली की सफाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

दिवाली की जबरदस्त सफाई

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स पर चढ़ सफाई का भूत
  • टीवी से लेकर कंप्यूटर तो पानी से धो डाला
  • वीडियो देख लोग जमकर लगा रहे हैं ठहाके

Diwali Ki Safai Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। आलम ये है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। दरअसल, एक शख्स सफाई का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने टीवी, कंप्यूटर को भी पानी से नहा दिया।

इन दिनों देश में त्योहारों की सीजन चल रहा है। लोगों ने अब दिवाली की तैयारियां शुरू कर दी है। हर जगह साफ-सफाई चल रही है। कई लोग तो घर की ऐसी सफाई करते हैं, जिसे देखकर हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर मजेदार मीम्स, जोक्स, तस्वीरें और वीडियो शेयर होते रहते हैं। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किस तरह एक शख्स घर की सफाई कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स घर का कोना-कोना पानी से धो रहा है। इतना ही नहीं टीवी, कम्प्यूटर को भी शख्स पानी से धोने लगता है। शख्स का अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वो आज पूरे घर को पानी से नहलाने वाला है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है। आप भी देखें मजेदार वीडियो...

शख्स ने माहौल बना दिया

वीडियो देखकर सोच रहे होंगे कि कैसा आदमी है ये, भला इलेक्टॉनिक सामान को कोई पानी से धोता है क्या? हो सकता है इस तरह की सफाई आपने पहली बार देखी हो। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को 'ज़िन्दगी गुलज़ार है !' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 85 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, दो हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ' अभी कुछ देर बाद ये बंदा मेरे वहां से फ्री हो जाऐगा , अगर दिवाली में किसी को साफ सफाई के लिये चाहिये, तो बताईयेगा खुदकी गाड़ी से पते पर छोड़ने आऊंगा' । तो आपको शख्स की सफाई कैसी लगी कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article