Desi Jugaad Viral Video: जुगाड़ के हर रोज वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कुछ ऐसे नजारें देखने को मिल जाते हैं, जो इतने कमाल के होते हैं कि इंसान देखता रह जाए। खासकर भारत की बात की जाए तो यहां के लोग जुगाड़ के मामले में दुनिया के हर एक इंसान को पीछे छोड़ दें। हाल ही में एक शख्स चलने-फिरने वाला बेड बनाया है, जिसके जुगाड़ को देख आप अपना माथा पीटने लगेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स अपने बेड पर लेटा हुआ है। तभी उसकी नींद खुलती है और उसका चाय पीने का मन होता है। ऐसे में अपने जुगाड़ के सहारे बनाए हुए इस चलने-फिरने वाले बेड को लेकर ही बाहर चला जाता है और उस पर बैठे-बैठे चाय पीकर वापस आकर फिर सो जाता है। ऐसे में यूजर्स को शख्स का ये जुगाड़ कमाल का लग रहा है और लोग उसके दिमाग की तारीफ कर रहे हैं।
शख्स ने बनाया चलने-फिरने वाला बेड
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये तो इमरजेंसी एम्बुलेंस का काम करेगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि भाई इसी में बाथरूम भी बनवा लेते। बता दें, इस वीडियो को 'jaid_haryana_007' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अबतक 6.66 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
