वायरल न्यूज़

Desi Jugaad Video: गर्मी से बेहाल मजदूर ने शर्ट से बना डाला पंखा, अद्भुत जुगाड़ देख सोच में पड़ जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 8, 2023, 02:12 PM IST

Desi Jugaad Video: मजदूरी खत्म होने के बाद एक शख्स कंस्ट्रक्शन साइट पर ही सोने के बारे में सोचता है। हालांकि, वहां काफी ज्यादा गर्मी होती है और पंखा भी नहीं होता है। इसके बाद शख्स अपना शर्ट उतारता है और ड्रिलींग मशीन का इस्तेमाल करते हुए उसे पंखे का रूप दे देता है।

Image

देसी जुगाड़ (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी जुगाड़ का जबरदस्त वीडियो
  • मजदूर ने बड़े-बड़े इंजीनियर को किया फेल
  • वीडियो देखकर सोच में पड़ जाएंगे

Desi Jugaad Video: भारत में जुगाड़ से ऐसे-ऐसे काम होते हैं, जिन्हें देखकर दुनियाभर के लोगों को यकीन नहीं होता है। देश में एक से बढ़कर एक क्रिएटिव लोग हैं। वह देसी जुगाड़ से ऐसे-ऐसे आविष्कार करते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स का भी दिमाग चकरा जाए। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक मजदूर का वीडियो सामने आया है। इस मजदूर ने देसी जुगाड़ से कुछ ऐसा अविष्कार कर डाला, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। मजदूर के देसी जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गर्मी से राहत पाने का अनोखा जुगाड़

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मजदूर किसी जगह पर काम करने पहुंचा था। काम खत्म होने के बाद वह साइट पर ही सो जाता है। हालांकि, इस दौरान वहां काफी ज्यादा गर्मी होती है। लेकिन वहां पर पंखा नहीं होता है। इसके बाद मजदूर अपनी शर्ट उतारता है और ड्रिलींग मशीन का इस्तेमाल करते हुए अपनी शर्ट को ही पंखे का रूप दे देता है। इसके बाद वह चैन की नींद सोता है। एक मजदूर अपने दिमाग के बलबूते जो कर दिखाता है, वह देख लोग हैरान होने पर मजबूर हो रहे हैं। देखें वीडियो-

गर्मी से निजात पाने का जो जुगाड़ मजदूर ने लगाया वह वाकई में बहुत जबरदस्त है। वीडियो को civilengineeriing नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि मजदूर ड्रिलिंग मशीन को देसी जुगाड़ से पंखे में बदल देता है। इसके बाद उसकी हवा में चैन से सोता है। वीडियो में आपको मजदूर आराम से सोता नजर आ रहा होगा। वहीं उसके ऊपर शर्ट का पंखा चलता दिख रहा होगा। हरे रंग का शर्ट गोल-गोल घूमकर मजदूर को हवा पहुंचा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article