वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: ऑटो चालक ने लगाया ऐसा देसी जुगाड़, देख घूम जाएगा माथा, लोगों ने दिया मजेदार रिएक्शन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 31, 2023, 09:08 AM IST

इंस्टाग्राम पर देसी जुगाड़ का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा। दरअसल, शख्स ने ऑटो में ही कूलर फिट कर दिया, ताकि गर्मी से बचाव किया जा सकें। देखें वीडियो..

Image

देसी जुगाड़ वायरल वीडियो (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चालक ने लगाया कमाल का दिमाग
  • गर्मी से बचने के लिए ऑटो में लगा दिया कूलर
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी धूम मचा रहा है, जिसे देखने के बाद आप ही सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर आपकी आंखों के सामने चल क्या रहा है। देसी जुगाड़ का यह वीडियो (Viral Video) किसी भी इंसान का सिर घूमाने के लिए काफी है। यकीनन जुगाड़ का ऐसा वीडियो आपने अपनी लाइफ में नहीं देखा होगा। ऐसे में ये वीडियो इतना मजेदार है कि ऑटो ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक ऑटो दिखाई देगा, जिसे शायद आप लोग विक्रम भी कहते होंगे। ऐसे में जैसे आपकी नजर इसमें लगे कूलर पर पड़ेगी, आपका हंस-हंसकर बुरा हाल होने वाला है। दरअसल, शख्स ने पिछले हिस्से पर कूलर लगाकर प्लास्टिक वाले पर्दे से कवर कर रखा है ताकि अंदर गर्म हवा ना आ सकें और गर्मी से राहत मिल सकें। ऐसे में जुगाड़ का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

देसी जुगाड़ वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि मैं गलत ऑटो वाले को पैसे दे रहा हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तो सारे ऑटो रिक्शा बंद करवा कर ही मानेगा। इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'kabir_setia' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article