वायरल न्यूज़

VIDEO: किसी डिस्को में जाएं...गाने पर देसी आंटी ने डांस से उड़ाया गर्दा, अंदाज पर फिदा हुए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 11:41 AM IST

Aunty Ka Dance Video: एक देसी आंटी बॉलीवुड फिल्म के गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आईं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग आंटी के डांस पर फिदा हो गए हैं।

Image

देसी आंटी का धांसू डांस, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी आंटी का धांसू डांस
  • गोविंदा के गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Aunty Dance Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ लोगों को दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक देसी आंटी का धांसू वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसमें वो गोविंदा के गाने 'किसी डिस्को में जाएं' पर डांस से गर्दा उड़ा रही है। आलम ये है कि लोगों को आंटी का अंदाज काफी पसंद आ रहा है और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कई लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज होता है। इनमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल होते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको डांस के कई मजेदार-मजेदार वीडियो (Desi Aunty Dance Video) देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, कुछ लोगों में डांस को लेकर ऐसा जुनून होता है कि मौका मिलते ही वो शुरू हो जाते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आंटी को ही देख लीजिए, किस तरह वो डांस से धमाल मचा रही है। बैकग्राउंड में 'किसी डिस्को में जाएं' गाना बज रहा है। वहीं, आंटी अपने लटको-झटकों से लोगों का दिल जीत रही हैं। आलम ये है कि उनके मूव्स ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...

डांस से मचाया बवाल

आंटी का डांस देखकर आप भी जरूर उनपर फिदा हो गए होंगे। देसी आंटी का डांस वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'saj.khan.2310' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, 16 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, यूजर्स आंटी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तो आंटी का डांस आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article