वायरल न्यूज़

Delhi Metro Video Viral: 'मां की गाली देगा...', दिल्ली मेट्रो में अंकल और लड़के के बीच दनादन चले लात-घूंसे

इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक अंकल और युवक के बीच जोरदार मारपीट हो रही है। वीडियो में दोनों पहले गाली-गलौज करते हैं। बाद में बात हाथापाई तक पहुंच जाती है।

Image

दिल्ली मेट्रो बना लड़ाई का अखाड़ा(X)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो का एक अजीबोगरीब वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। जिसे लोग स्क्रोल करके बार-बार देख रहे हैं। वैसे यह कोई नई बात नहीं है कि दिल्ली मेट्रो की वीडियो वायरल हो रही है। अक्सर मेट्रो की वीडियो वायरल होती रहती है। वीडियो में आप मेट्रो के डिब्बे के अंदर दो यात्रियों के बीच जोरदार मारपीट देख सकते हैं। वीडियो देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे यह कोई ट्रेन का कोच नहीं लड़ाई का मैदान हो।

अंकल और युवक में खूब चले लात-घूसे

इस वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक युवक और एक अंकल एक-दूसरे को पहले गाली देते हैं और बाद में बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों के बीच हाथापाई तक हो जाती है। युवक अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाता है। जिसके बाद वह उस शख्स का कॉलर पकड़ लेता है। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर लात-घूसे बजते हैं। अचानक हुई इस लड़ाई में ट्रेन में यात्रा कर रहे दूसरे यात्री असहज महसूस करते हैं। जिसके बाद डिब्बे में अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है।

इस वायरल वीडियो में एक मोमेंट ऐसा भी आता है जब अंकल युवक को एक लात मारकर गिरा देते हैं। जिसके बाद वह उसे और मारने की कोशिश करते हैं। तभी मेट्रो में यात्रा कर रहे बाकी लोग उन्हें पकड़ लेते हैं। तभी युवक का साथी भी लड़ाई में कूद पड़ता है और दोनों मिलकर अधेड़ शख्स को पकड़कर मारने लगते हैं। इसके बाद वह शख्स ट्रेन की फर्श से उठता है और अंकल को मारने लगता है। सहयात्री एक बार फिस से बीच-बचाव करने आते हैं। इसी बीच युवक भावुक होकर चिल्लाते हुए बोल पड़ता है -"मां की गाली देगा"

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करने के बाद इसके कैप्शन में 'दिल्ली मेट्रो के भीतर अंकल और युवक में क्लेश' लिखा हुआ है। वीडियो देखने बाद यूजर ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "पुलिस नहीं है क्या, ये कैसी मेट्रो है?", दूसरे यूजर ने लिखा: "आज के समय में इंसानों के अंदर मानवता खत्म होती जा रही है और वह असभ्यता के दौर की तरफ बढ़ रहे हैं।" तीसरे ने लिखा: "दिल्ली मेट्रो में अब मर्दों की लड़ाई भी शुरू हो गई है, पहले आंटियों की लड़ाई होती थी।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article