वायरल न्यूज़

Delhi Metro में सावधान! भीड़ का फायदा उठाकर महिला ने किया ऐसा खेल, कैमरे ने खोल दी पूरी पोल

दिल्ली मेट्रो में भीड़ का फायदा उठाकर महिला द्वारा चोरी की कोशिश का वीडियो वायरल हो रहा है। कैमरे में कैद इस घटना ने यात्रियों को सतर्क रहने की याद दिला दी है।

Image

भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की कोशिश करती दिखी महिला (Instagram/@activist_karimansari)

अगर आप भी रोजाना मेट्रो से सफर करते हैं तो यह वायरल वीडियो आपके लिए बहुत जरूरी है। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में हर दिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। ऐसे में भीड़ वाले स्टेशनों और मेट्रो के गेट पर यात्रियों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है। सावधानी के लिए लोगों को सतर्क करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भीड़ का फायदा उठाकर बैग में डाला हाथ

वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @activist_karimansari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो स्टेशन पर काफी भीड़ दिखाई दे रही है। यात्री ट्रेन में एक साथ मेट्रो में चढ़ने और उतरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक महिला दूसरी महिला के हैंडबैग में हाथ डाल देती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पर्स में हाथ डालते ही पकड़ी गई महिला

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि पीली साड़ी पहने एक महिला दूसरी महिला के पर्स में हाथ डाले हुए है। मेट्रो में चढ़ने की कोशिश के दौरान महिला ने भीड़ का पूरा फायदा उठाया और दूसरी महिला के बैग से सामान निकालने की कोशिश करने लगी। कुछ पल के लिए वह बैग के अंदर ही अपना हाथ रखती है लेकिन तभी उसके साथ आई उसकी साथी महिला को इस बात का अंदाजा हो जाता है कि कोई उन्हें कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। जैसे ही उसे इस बात का एहसास होता है वैसे ही वह तुरंत अपनी सहेली को अलर्ट कर देती है। जिसके बाद वह पीली साड़ी वाली महिला तुरंत अपना हाथ पर्स से बाहर निकाल लेती है और ऐसे दिखाने की कोशिश करने लगती है जैसे उसने कुछ किया ही नहीं हो। फिर वह और उसकी सहेलियां मौका देखकर वहां से निकल लेती हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सावधान

यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे शेयर करने वाले यूजर ने दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सफर करने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि भीड़ में अपने मोबाइल, पर्स और जरूरी सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने दावा किया कि ऐसी घटनाएं सिर्फ एक स्टेशन तक सीमित नहीं हैं और दिल्ली के कई बड़े मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को सावधान रहने की जरूरत होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article