वायरल न्यूज़

ये तो हद है...दिल्ली मेट्रो में सरेआम लिपलॉक करते नजर आया कपल, तस्वीर वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 06:10 PM IST

Delhi Metro Viral Photo: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक कपल मेट्रो के अंदर सरेआम किस करते हुए नजर आ रहा है। तस्वीर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

Image

मेट्रो के अंदर किस करते नजर आए कपल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया
  • मेट्रो के अंदर कपल सरेआम किस करते नजर आए
  • तस्वीर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Delhi Metro Viral Photo: पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) काफी चर्चा में है। चर्चा का कारण मेट्रो के अंदर लोगों के अश्लील हरकते हैं। जिनका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Photo) हो रहा है। इन वीडियो को देखकर यूजर्स दंग रह जाते हैं और काफी नाराजगी भी जताते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Viral Photo) का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक कपल सरेआम लिपलॉक करते हुए नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग हैरान रह गए और मामले पर काफी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

तस्वरी में आप देख सकते हैं मेट्रो के फर्श पर लड़का आराम से बैठा हुआ है। वहीं, लड़की उसकी गोद में आराम से लेटी हुई है। हैरानी की बात ये है कि दोनों बिना किसी डर और झिझक के एक-दूसरे को लिपलॉक कर रहे हैं। वहीं, सामने बैठा कोई इस नजारे को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। इतना ही नहीं कपल के अगल-बगल भी कुछ लोग आराम से बैठे हुए हैं। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद करने के बाद इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है। आलम ये है कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

तस्वीर वायरल होने पर मचा बवाल

तस्वीर वायरल होने के बाद लोग काफी भड़के हुए हैं। कई लोग डीएमआरसी को लगातार कोस रहे हैं। कुछ का कहना है कि दिल्ली मेट्रो के लोग क्या जाग रहे हो? कुछ लोग इस मामले पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है लड़की नशे में है।' एक अन्य ने लिखा, 'कोरोना पीड़ित को मुंह से सांस देकर जान बचाया जा रहा है'। गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में दिल्ली डीएमआरसी ने गाइलाइंस भी जारी की थी, जिसमें लोगों से कहा गया था कि यात्रा के दौरान मर्यादित पोशाक पहनें। इसके अलावा यात्रा के दौरान यात्रियों से सही तरीके से पेश आएं। इसके बावजूद इस तरह की हरकतें लगातार जारी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article