Delhi Bikini Girl Viral Video: दिल्ली में भीड़ से भरी हुई बस में बिकिनी पहनकर सफर कर रही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में उसके अलावा एक यात्री की प्रतिक्रिया भी सुनाई दे रही है। कई लोगों ने वीडियो देखने के बाद कहा है कि 'ये सरासर अश्लीलता है।' वहीं कई लोगों ने कहा है कि, 'ये उस महिला की अपनी च्वाइस है, वह जो चाहे पहने।'
एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा , 'असल में क्या हो रहा है।' वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले बिकिनी पहने महिला बस में प्रवेश करती है और उसके तुरंत बाद, उसके बगल में खड़ी एक अन्य महिला आगे बढ़ जाती है। आप वीडियो में ठीक इसी तरह कई यात्रियों को उस महिला से दूर भागते हुए देख सकते हैं। पोस्ट को एक दिन पहले शेयर किया गया था तब से अब तक इसे 5.3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस शेयर पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आए हैं। कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए हंसी-मजाक का रास्ता भी अपनाया।
एक एक्स यूजर ने मजाक में कहा, 'शायद वह बस में मेरे साथ तैयार हो जाओ.. ट्रेंड को फॉलो करने की कोशिश कर रही थी।' दूसरे ने कहा कि, 'क्यों? यह क्या बकवास है?' तीसरे ने पूछा कि, 'ये मॉर्डनिज्म है या फूहड़ता।' एक अन्य ने कहा कि, 'यह उसका शरीर और उसकी पसंद है, उसे अकेला छोड़ दो।' एक और यूजर ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि, 'मैंने एक्स पर सब कुछ देखा है। यह थका देने वाला है।'
