वायरल न्यूज़

Viral Video: 'अगर बीवी को पता चल गया तो...', टोल टैक्स से बचने के लिए शख्स ने बनाया गजब बहाना

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स टोल टैक्स देने से बचने के लिए अनोखा बहाना बनाता नजर आता है। वह टोल कर्मचारी से कहता है कि अगर उसकी गाड़ी टोल से गुजरी तो उसकी पत्नी के फोन पर मैसेज चला जाएगा और उसे घर पर डांट पड़ेगी।

Image

Viral Video: टोल प्लाजा पर शख्स का बहाना इंटरनेट पर वायरल (फोटो: Instagram/oemohit)

Toll plaza viral video: दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश के टोल प्लाजा पर कई बार ऐसी मजेदार घटनाएं हो जाती हैं, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में एक शख्स टोल टैक्स देने से बचने के लिए इतना अनोखा बहाना बनाता है कि वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं और वीडियो देखने वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम मोहित सचदेवा है।

टॉल ना देने का लगाया गजब जुगाड़

वह अपनी कार लेकर टोल प्लाजा के पास पहुंचते हैं, लेकिन टोल गेट (funny toll tax excuse) तक जाने से पहले ही गाड़ी रोक देते हैं। इसके बाद वह लगातार हॉर्न बजाने लगते हैं, ताकि टोल पर मौजूद कर्मचारी का ध्यान उनकी तरफ जाए। हॉर्न की आवाज सुनकर टोल प्लाजा पर काम कर रहा कर्मचारी उनके पास आता है और पूछता है कि क्या समस्या है। इस पर मोहित बड़ी ही मजेदार अंदाज में अपनी कहानी सुनाने लगते हैं। वह कहते हैं कि वह घर से अपनी पत्नी को बिना बताए निकल आए हैं। अगर उनकी गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरती है, तो उनकी पत्नी के फोन पर मैसेज चला जाएगा कि गाड़ी इस टोल से निकली है।

इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है वीडियो

मोहित आगे कहते हैं कि अगर ऐसा हुआ तो घर पहुंचते ही उन्हें डांट सुननी पड़ेगी। इसलिए वह चाहते हैं कि उन्हें बिना टोल पार करवा दिया जाए। उनकी यह बात सुनकर टोल कर्मचारी पहले थोड़ा हैरान हो जाता है, लेकिन कुछ ही देर में वह भी हंसने लगता है। यह पूरा मजेदार वाकया किसी ने वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं और मोहित की बातों पर खूब हंस रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर इस वायरल वीडियो को oemohit नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article