Dance Video Viral : फिट रहने के लिए डांस को भी एक उत्तम उपाय माना जाता है। सोशल मीडियो ऐसे ही डांस संग फिटनेस को बरकरार रखने के कई वीडियो वायरल हुआ करते हैं। बहुत से वीडियो ऐसे भी हैं जिन्हें एक बार देख लेने के बाद भी उनसे मन नहीं भरता है। ऐसे में वो वीडियो और उसकी एक बारीकी को बार-बार लूप में देखने का मन होता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो की खास बात ये है कि ये आपको ऊबने नहीं देगा और एक बार देख लेने के बाद आपका बार-बार इसे देखने का मन होगा।
क्या वीडियो में
इस वीडियो में दो युवा डांसर्स ने फिल्म 'कुरुक्षेत्र' के आईकॉनिक गाने 'बन ठन चली' पर जबरदस्त डांस किया है। डांस करने वाली इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह का ये गाना आज भी अगर किसी पार्टी में या कहीं और बजता है तो लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। ये गाना फिल्म की रिलीज के दो दशक बाद भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। खैर, इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो को अब तक 21 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में लड़के और लड़की के जबरदस्त मूव्स ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है और यही वजह है कि इतना शानदार डांस देखने के बाद यूजर्स की नजरें इससे हट ही नहीं रही हैं। इस वीडियो को 1.8 मिलियन लाइक मिले हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है या फिर यूं कहें कि इस वीडियो को लोगों प्यार मिलता ही जा रहा है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sanika_shinde01 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में लड़के और लड़की दोनों ने ही गजब का डांस दिखाया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, 'जब आप अपने सबसे अच्छे दोस्त की पहली कार्यशाला में भाग लेते हैं; मैं हमेशा से इस कोरियोग्राफी को सीखना चाहती थी, इतनी अद्भुत कार्यशाला सिखाने और संचालित करने के लिए धन्यवाद, ओमी।' एक यूजर ने इस कमेंट करते हुए लिखा कि 'लड़का पूरे मन से डांस कर रहा है और उसकी मुस्कान इसे और भी खूबसूरत बना रही है।' वहीं, दूसरे ने लिखा कि, 'ऐसे नाचो कि 10 लोग एक साथ नाचने लगें।' इसके बाद एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, 'इसे देखना बंद नहीं कर सकता।'
