वायरल न्यूज़

Dance Video: मां-बेटे की जोड़ी ने मचाया ऐसा धमाल, फ्लोर पर अपने डांस से लगा दी आग, नजारा देख झूम उठेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 10, 2023, 12:39 PM IST

इंस्टाग्राम पर मां-बेटे का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है और लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

Image

डांस का वायरल वीडियो (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मां बेटे का डांस वीडियो वायरल
  • 'अखियों से गोली मारे..' गाने पर किया डांस
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance Viral Video: डांस वीडियो तो आपने कई देखे होंगे लेकिन आज हम आपको जो डांस वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो (Viral Video) में एक मां-बेटे का डांस दिखाया गया है, जो काफी प्यारा है। ऐसे में यूजर्स द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। आलम ये है कि लोग इसे कई बार देख रहे हैं और मां-बेटे की इस प्यारी जोड़ी की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक मां-बेटे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे ' अखियों से गोली मारे..' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में डांस करते हुए मां बेटे की जोड़ी भी काफी प्यारी लग रही है। वीडियो में मां का डांस तो काफी प्यारा है ही लेकिन बच्चे का डांस देखने के बाद मां के डांस को भूल ही जाएंगे। आइए देखते हैं ये मजेदार वीडियो..

डांस का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि अपने बेटे मां ने क्या टक्कर दिया है, काफी लाजवाब डांस है दोनों का। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तो छोटा गोविंदा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'himankstar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article