वायरल न्यूज़

Dance Ka Video: महिला ने फेल कर दिया नागिन डांस, दिखाया सबसे हटकर डांस

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 15, 2024, 12:51 PM IST

Dance Ka Video: डांस के इस मजेदार वीडियो में देखेंगे कि महिला कुछ ऐसा करके दिखाती है कि तुरंत हंसी छूट जाएगी। वो डांस के लिए तंबू के ऊपर ही जा बैठी।

Image

पहले नहीं देखा होगा डांस का इतना मजेदार वीडियो। (Photo/Instagram)

Dance Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में नागिन डांस से जुड़े वीडियो की भरमार है। यहां बड़ी तादाद ऐसे वीडियो देख और खूब शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ इतने मजेदार हैं जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। इनमें अक्सर देखते होंगे कि कैसे डांसर नागिन डांस में इतना डूब जाता है कि वो खुद को ही नाग या नागिन समझ बैठता है। कभी-कभी तो डांसर पोल पर ही चढ़ जाते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है उसने नागिन डांस को ही फेल कर दिया। वीडियो एक महिला से जुड़ा है, जिसने ऐसा डांस दिखाया कि शायद ही पहले कभी ऐसा नजारा देगा होगा।

महिला ने दिखाया सबसे अलग डांस

शुरुआत से वीडियो देखने पर ये किसी कार्यक्रम से जुड़ा मालूम होता है। इसमें तंबू लगा है और नीचे संगीत बज रहा है और महिलाएं डांस कर रही हैं। मगर इनमें एक महिला के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। फ्रेम में देखेंगे कि महिला डांस करते हुए पाइप के जरिए तंबू के ऊपर जा बैठी। महिला की ऐसी हरकत देखकर किसी को कुछ समझ नहीं आता है। मगर एकाएक आगे जो हुआ देखकर हंसी छूट जाती है। दरअसल महिला तंबू के ऊपर चढ़कर डांस करती हुई नजर आती है। वो दो-चार स्टेप करती है और फिर खुद को संभालती है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

तंबू के ऊपर चढ़कर करते हुए महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article