Dance Video: सोशल मीडिया की दुनिया में डांस के वीडियो खूब देखे और पसंद किए जाते हैं। यहां हर रोज सैकड़ों हजारों की तादाद में ऐसे वीडियो शेयर भी किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ ही लोगों को पसंद आते हैं और लंबे तक छाए रहते हैं। मगर डांस से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो होश उड़ा देगा। इसमें शख्स ने ऐसा हाहाकारी डांस कर दिखाया है कि खुद किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन भी आज ऐसा करने में फेल हो जाते। शख्स के जबरदस्त डांस से जुड़ा ये वीडियो अभी तक लाखों लाइक और व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
शख्स ने दिखाया हाहाकारी डांस
शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि स्टेज पर एक से बढ़कर एक धुरंधर डांस कर रहे हैं। आसपास खड़े लोग उन्हें चीयर कर रहे हैं। मगर तभी एक ऐसे डांसर की एंट्री हुई जिसने सबके होश उड़ाकर रख दिए। शख्स का डांस देखकर लगता है कि मानो उसके शरीर में हड्डियों की जगह रबड़ लगी हो। शख्स डांस में अपने शरीर को इतना मरोड़ देता है कि कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसमें वो अपने हाथ को जमीन पर रखता है तो पैर हवा में उठा लेता है। कभी सिर जमीन पर रखकर गोल घूम जाता है तो कभी वो अपनी टांग ही सिर पर रख लेता है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
फ्रेम में ये ऐसे नजारे हैं जिन्हें देखकर लगेगा कि खुद माइकल जैक्सन भी ऐसा करने में फेल हो जाते। यूनिक स्टाइल में डांस दिखाने वाले शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। वीडियो अभी तक 2.43 लाख से ज्यादा लाइक बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर nwe नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
