वायरल न्यूज़

बेटी के संगीत समारोह पर पापा ने किया स्लो मोशन डांस, फाड़ू परफॉर्मेंस से जीत लिया हर एक यूजर का दिल

आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो अक्सर हमें हंसाते या चौंकाते हैं, लेकिन कभी-कभी कोई क्लिप ऐसी आती है जो सीधे दिल को छू जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

Image

बेटी के संगीत समारोह में स्लो मोशन में डांस करते उसके पिता (Instagram/@wonderzwork)

शादी-ब्याह का सीजन आ गया और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर हर जगह शादी से जुड़े वीडियो देखने को मिल रहे हैं। जहां कई वीडियो हमें इमोशनल कर देते हैं, तो उनमें से ही कई हमारे चेहरे पर मुस्कान बिखेर देते हैं। हाल में शादी से जुड़ा एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी के दौरान संगीत समारोह में स्लो मोशन डांस कर सबको चौंका दिया।

बेटी के संगीत समारोह में पिता ने किया स्लो मोशन डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता अपनी बेटी के संगीत सेरेमनी में स्लो-मोशन स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं। वे फिल्म 'एबीसीडी 2' के हिट गाने 'बेजुबान' के मशहूर स्लो-मो स्टेप्स को बड़ी ही परफेक्शन के साथ रीक्रिएट करते दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पिता की एनर्जी वाकई कमाल की है। वे बड़े ही शानदार तरीके से स्लो-मोशन मूव्स करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके बॉडी वेव्स, स्लाइड्स और 360 डिग्री टर्न्स देखने में सब कुछ इतना स्मूद लग रहा है जैसे कोई प्रोफेशनल डांसर परफॉर्म कर रहा हो।

वीडियो देख लोगों ने बांधा तारीफों के पुल

बेटी के संगीत समारोह को खास बनाने के लिए इस पिता ने जो किया वह देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। वीडियो में पिता की आंखों में चमक और चेहरे पर खुशी साफ झलकती दिख रही है, जो यह बताने के लिए काफी है कि यह सिर्फ डांस नहीं, बल्कि बेटी के लिए एक पिता के प्यार का इजहार है। जहां लोग इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं, वहीं कुछ लोग पिता के इस परफॉर्मेंस की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। पिता का यह वीडियो हमें दिखाता है कि कैसे अपनी संतान को खुश और सुखी देखने के लिए एक पिता अपनी पूरी ताकत झोंक देता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

पिता के स्लो मोशन डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @wonderzwork नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह मुझे याद दिलाता है कि हमारे देश में ऐसे कितने ही लोग हैं जिन्होंने परिवार के लिए अपने सपनों का बलिदान दे दिया। वह सिर्फ तभी ऐसा डांस कर सकते हैं अगर यह उनकी जवानी का पैशन रहा हो। माइंड ब्लोइंग।" दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, "मैंने अपने पापा को दिखाया, बोले AI है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article