वायरल न्यूज़

Viral: घूंघट में दादी ने बाइक पर मचाया ऐसा धमाल, स्वैग देखकर घबरा गए दादा जी, वीडियो मचा रहा धमाल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 16, 2023, 06:05 PM IST

Dadi Ka Viral Video: एक देसी दादी ने बाइक पर ऐसा धमाल मचाया, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। आलम ये है कि दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

दादी ने अनोखे अंदाज से उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दादी का धांसू अंदाज
  • बाइक पर मचाया जबरदस्त धमाल
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग

Dadi Ka Video: आज के समय में सोशल मीडिया ऐसा जरिया बन चुका है, जहां हर कोई धमाल मचाने में लगा हुआ है। कई लोगों को कामयाबी भी मिल रही है, तो कुछ स्टार भी बन गए। वहीं, कईयों का जमकर मजाक भी उड़ जाता है। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो (Dadai Ka Viral Video) और तस्वीरों की भरमार रहती है। इसी कड़ी में एक देसी दादी का झन्नाटेदार वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि लोग दादी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं।

इस वीडियो (Trending Video) को कहां शूट किया गया है, इसकी जानकारी तो नहीं है। लेकिन, सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो (Funny Video) में एक देसी दादी घूंघट करके बाइक पर बैठी हुई है। बगल में डीजे बज रहा है। गाना सुनते ही दादी बेकाबू हो जाती है और बाइक पर ही धमाल मचाने लगती है। दादी जबरदस्त अंदाज में डांस करती है। दादी का अंदाज देखकर रोड पर मौजूद लोग दंग रह जाते हैं। कई लोग तो दादी के पास पहुंच जाते हैं। वहीं, दादी को देखकर बेचारे दादा जी भी एक पल के लिए घबरा जाते हैं और उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन, दादी मानने के लिए तैयार नहीं होती है। तो पहले आप भी दादी का धांसू अंदाज देखिए...

दादी का जलवा

दादी का स्वैग देखकर आप भी जरूर चकमा खा गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'anita_sirvi_230' नाम के पेज से शेयर किया गया है। मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि दादी ने तो गदर काट दिया। जबकि, कुछ का कहना है कि दादी ने तो दिल जीत लिया। वहीं, कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article