Punjabi Dance Video: इंटरनेट पर कई सारे वीडियोज हर रोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसे देखने के बाद इंसान उसे भूल नहीं पाता। ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक दादी पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। अब ऐसे में इनका डांस जब आप देखेंगे तो आप भी इनके फैन हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दादी ने पंजाबी गाने पर कमाल का डांस किया है। ऐसे में उनका डांस जो भी देख रहा है, उनका दीवाना हो जा रहा है। लोग उनकी एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो काफी शेयर भी किया जा रहा है और लोगों द्वारा लाइक भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि दादी ने उम्र के हिसाब से काफी बेहतरीन डांस किया है।
आंटी का पंजाबी डांस वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि दादी का एनर्जी तो लड़कियों को भी फेल कर देगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दादी का डांस बेहद लाजवाब है। इस वीडियो पर अब तक 7.8 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'the.bhangra.lover' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
