वायरल न्यूज़

VIDEO: बच्चे का भौकाल देख लोग रह गए दंग, दादी को बिठाकर तूफानी अंदाज में चला रहा था बाइक

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 26, 2022, 12:50 PM IST

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका भौकाल देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बच्चे का भौकाल...(Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे का चौंकाने वाला भौकाल
  • तूफानी अंदाज में चला रहा था बाइक
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bacche Ka Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में बच्चे का एक वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें उसका भौकाल देखकर लोगों के पसीने छूट गए। क्योंकि, जिस अंदाज में बच्चा दादी को बिठाकर बाइक चला रहा था, उसने सबको हैरान कर दिया। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो (Shocking Video) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आमतौर पर बच्चे अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो कम उम्र में ऐसा भौकाल मचाते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस वायरल वीडियो में एक बच्चे का ऐसा ही भौकाल आपको देखने को मिलेगा। वीडियो (Dadi Bacche Ka Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक बच्चा तूफानी अंदाज में बाइक चल रहा है। बाइक पर बच्चे के साथ एक दादी बैठी हुई हैं। वहीं, बच्चा फुल कॉन्फिडेंस के साथ तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है। आलम ये है कि जिसने भी बच्चे का यह अंदाज देखा वो देखता रह गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। देखें झन्नाटेदार वीडियो...

बच्चे का हाहाकारी वीडियो

वीडियो देखकर आपका भी दिमाग जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'zindagi.ek.safar.h' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बेटा तू जल्दी मरेगा। किसी का कहना है कि ये तो काफी हेवी ड्राइवर निकला भाई। कुछ का कहना है कि दादी का भी गजब भौकाल है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article