Cute Dance Video: पाकिस्तान की लड़की आयशा ने जब से 'मेरा दिल या पुकारे' गाने पर डांस किया है। तब से इस गाने पर दुनियाभर में लोग रील्स पर रील्स बनाए जा रहे हैं। यह गाना भी दुनियाभर में छा गया है। बच्चे, बड़े, सेलिब्रिटी से लेकर आम आदमी इस गाने पर लगातार रील्स बनाए जा रहे हैं। आपने भी इस गाने पर बहुत सारे रील्स वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर आप अपना दिल हार बैटे हैं। बता दें कि यह गाना लता मंगेशकर ने गाया था।
बच्ची के एक्सप्रेशन ने जीता दिल
इसी कड़ी में एक छोटी बच्ची का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को बच्ची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट kathashinde पर शेयर किया है। बच्ची ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘मेरा दिल ये पुकारे’ पर जिस तरह डांस कर रही है। उसे देखकर आप कहेंगे कि बच्ची ने पाकिस्तानी गर्ल को भी पीछे छोड़ दिया है। इतनी छोटी उम्र में बच्ची अपने डांस से लोगों का मन मोह रही है। बच्ची इस गाने के डांस स्टेप्स को भी बखूबी फॉलो कर रही है। इसके साथ ही बच्ची ने अपने क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो-
वीडियो में क्यूट बच्ची पिंक कलर का टॉप और ब्लू कलर का जींस पहनी हुई है। बच्ची ने जैसे ही इस गाने पर डांस किया, बच्ची का गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि 'मेरा दिल ये पुकारे' गाने को लता मंगेशकर ने साल 1954 में आई फिल्म 'नागिन' में गाया था. दूसरी तरफ इसके रीमिक्स वर्जन पर पाकिस्तानी गर्ल आयशा ने बढ़िया डांस किया था। पाकिस्तानी लड़की के डांस के बाद यह गाना अब पूरी दुनिया में मशहूर हो गया।
