सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्ची की मासूमियत को देख लोगों का दिल खुशी से झूम उठा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्ही परी स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही है, उसके हाथ में चमकता हुआ मेडल और सर्टिफिकेट नजर आ रहा है। जो शायद उसे अपने स्कूल में फर्स्ट आने पर मिला है। बच्ची अपने पिता के साथ स्कूटर पर बैठकर स्कूल से वापस अपने घर लौट रही है।
बच्ची के चेहरे पर साफ झलक रही है जीत की खुशी
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्ची अपने जीत को लेकर बेहद ही खुश है और वह रास्ते में लोगों को अपनी जीती हुई मेडल और सर्टिफिकेट दिखा रही है। साथ ही फुल स्वैग के साथ अपने जीत का डंका भी बजाते नजर आ रही है। स्कूल से मिले प्राइज को पाकर बच्ची खुशी के मारे फुले नहीं समा रही है।
बच्ची की क्यूट एक्सप्रेशन पर पिघल गया लोगों का दिल
स्कूल में पहला स्थान हासिल करने के बाद बच्ची ने अपना मेडल और सर्टिफिकेट रास्ते भर लोगों को गर्व से दिखाया। वीडियो में उसकी चुलबुली अदा और क्यूट एक्सप्रेशन देखकर कोई भी पिघल गया। वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे बच्ची हर एक शख्स को अपनी उपलब्धि दिखते हुए यह बता रही हो कि, "देखो, मैं फर्स्ट आई!" – उसके मासूम चेहरे पर वो चमक है जो किसी भी इनाम से भी ज्यादा कीमती लग रही है।
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
बच्ची की आंखों में चमक, होंठों पर मुस्कान और हाथों में कसकर थामा सर्टिफिकेट और गले में लटका मेडल सब कुछ इतना प्यारा है कि वीडियो देख लोगों का दिल हार जाना लाजमी है। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर छा गई है। बच्ची के इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @aditiwari9111 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
