Cute Girl Dance Video: डांस के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी डांस के वीडियो के दीवाने हैं तो ये वीडियो आपके लिए हैं। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची डांस कर रही है, जिसे देखने के बाद आपका मन मोह लेगा। वीडियो में बच्ची की क्यूट अदाएं आपका दिल जीत लेंगी। आलम ये है कि इंस्टाग्राम यूजर्स उसके इस वीडियो काफी लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में छोटी बच्ची हाल ही में रिलीज हुए सुनिधि चौहान के गाने 'आंख' पर डांस कर रही है, जितना सुंदर उसका डांस है उससे ज्यादा सुंदर उसकी अदाएं हैं। बच्ची के डांस को देख लोग उसे भविष्य की सुपरस्टार बता रहे हैं। अगर आप भी उसका ये वीडियो देखेंगे, तो आप भी उसकी जमकर तारीफ करेंगे।
छोटी बच्ची ने किया बेहद ही सुंदर डांस
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बच्ची बेहद ही सुंदर डांस कर रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बच्ची के एक्सप्रेशन कमाल के हैं। बता दें, इस वीडियो को adorable_aanyaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अबतक साढे 5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
