Viral Video Today: इंटरनेट पर कभी-कभी ऐसे नजारे वायरल होते हैं जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। वीडियो एक क्यूट बच्चे से जुड़ा है जो परीक्षा में फेल हो गया। मगर एग्जाम में फेल होने के बाद भी बच्चा उदास नहीं होता है। बच्चा बेहद खुद होता है। मगर जब इसकी वजह बताता है तो सुनकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा।
दोस्त भी हो गए फेल
वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि वीडियो रिकॉर्डिंग में बच्चा कहता है कि मिड टर्म के एग्जाम में वो फेल हो गया था। बच्चा उदास होते हुए आगे कहता है कि उसमें उसके नंबर भी थे। बच्चा इसके बाद जो कुछ कहता है सबसे ज्यादा मजेदार होने वाला है। इसमें क्यूट बालक अपने दोस्तों से पूछता है कि वो भी फेल हो गए हैं? जवाब हां में मिलता है। बच्चा आगे कहता है कि पहले फेल होने पर उसे बहुत टेंशन हो गई थी जो अब कम हो गई है।
थ्री इडियट निकला बच्चा
मजेदार है कि क्यूट बालक इसकी वजह बताता है कि उसके दोनों दोस्त भी फेल हो गए हैं। इसी वजह से उसकी टेंशन थोड़ी कम हो गई है। मालूम हो कि दोस्तों के फेल होने पर खुश होने वाले बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि ये बालक तो पूरा थ्री इडियट निकला।
यहां देखिए वीडियो
ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि दोस्त पास हो जाए और हम फेल हो जाएं तो ज्यादा दुख होता है। एक कमेंट में लिखा गया कि ये सच्चे दोस्त हैं। मालूम हो कि वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर @harshch20442964 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
