वायरल न्यूज़

केला नहीं मिला तो रूठ गया नन्हा हाथी, गजराज की नाराजगी देख खिल गया लोगों का चेहरा

कहते हैं न कि बच्चे, चाहे वे इंसान के हों या जानवरों के, वे अपनी हर अदा से लोगों के दिल जीत लेते हैं। ऐसे ही एक हाथी के छोटे से बच्चे का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उसका मासूम गुस्सा और नटखट अंदाज देखने को मिल रहा है।

Image

केला ना मिलने से नाराज हो गया हाथी का बच्चा (Instagram/@the_boy_official_satya_x79)

सोशल मीडिया की दुनिया में कई वीडियो ऐसे देखने को मिलते हैं जिन्हें देख लोगों की सारी थकान दूर हो जाती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक नन्हा हाथी अपनी गुस्से भरी मासूमियत से सबका दिल लूट रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्यारा सा नन्हा हाथी, जिसका मासूम गुस्सा और नटखट अंदाज लोगों को अपना दीवाना बना रहा है।

केला न मिलने से नाराज हो गया हाथी का बच्चा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नन्हा हाथी अपनी मम्मी के साथ मस्ती भरे मूड में टहल रहा है। तभी एक शख्स इस नन्हें हाथी के सामने केला दिखाकर उसे उसकी मम्मी को खिला देता है, जिसके बाद ही नन्हे गजराज का ड्रामा शुरू हो जाता है। केला न मिलने से नाराज वह नन्हा हाथी अपने छोटे-छोटे पांवों को जोर-जोर से पटकने लगता है और केला खाने की जिद्द करने लगता है, मानो वह गुस्से में पूछ रहा हो, “मेरा केला उन्हें क्यों खिला दिया?”

नन्हे हाथी की नटखट हरकतों पर फिदा हुए लोग

हाथी के बच्चे का यह मासूम गुस्सा और गुस्से में जोर-जोर से पांव पटकने की यह अदा इतनी प्यारी है कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए। नन्हें हाथी का यह प्यारा वीडियो इंस्टाग्राम पर @the_boy_official_satya_x79 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस नन्हे हाथी की नटखट हरकतों पर फिदा होते नजर आए।

वीडियो पर आए लोगों के प्यारे कमेंट्स

वीडियो के कमेंट सेक्शन में प्यारे-प्यारे कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है, जहां लोग इस नन्हें गजराज की मासूमियत की तारीफ करते नहीं थक रहे। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हाय, कितना प्यारा गुस्सा है इसका! सही में रूठ गया।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “बच्चे तो बच्चे होते हैं, चाहे इंसान के हों या जानवर के, अब इसे मनाइए।”

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article