वायरल न्यूज़

बारिश में करंट का बड़ा खतरा, इन बातों का न करें इग्नोर, जा सकती है जान, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 12:57 PM IST

Current in Rainy Season: बरसात के मौसम में करंट से बचना चाहते हैं तो कुछ उपाय करने जरूरी हैं, वरना लोगों की जान जा सकती है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक गलती से रोड साइड में लगे खंभे को पकड़ लेता है, जिससे वह करंट की चपेट में आ जाता है।

Image

इलेक्ट्रिक करंट (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • बारिश के मौसम में रहें अधिक सावधान
  • बारिश में बिजली के करंट का अत्यधिक खतरा
  • बारिश में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Current in Rainy Season: बरसात के मौसम में जमीन और दीवारें गीली हो जाती हैं। कई बार तो स्विच बोर्ड में भी अचानक करंट जैसी झनझनाहट की शिकायतें मिलने लगती हैं। खासकर बारिश के मौसम में रोड साइड में लगे खंभों से बचकर रहना चाहिए। इन खंभों पर कभी भी करंट उतर सकता है। बरसात के मौसम में करंट से बचना चाहते हैं तो कुछ उपाय करने जरूरी हैं, वरना लोगों की जान जा सकती है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक गलती से रोड साइड में लगे खंभे को पकड़ लेता है, जिससे वह करंट की चपेट में आ जाता है।

ऐसे कर सकते हैं बचाव

बारिश के दिनों में करंट से बचने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। जैसे- अगर आपके घर में अर्थिंग न हो तो तुरंत डलवाएं। इसके अलावा बीच-बीच में वायरिंग को चेक करवाते रहें। वहीं अपने घर की दीवारों को सीपेज से बचाएं और इलेक्ट्रिक बोर्ड, बटन, प्लग आदि को चेक करके ही उन्हें छुएं। इससे आप बारिश के दिनों में अपने घर में सुरक्षित रह सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बाहर जाएं तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। कभी भी बारिश के दिनों में इलेक्ट्रिक खंभों की संपर्क में न आएंं। खंंभों को गलती से भी छूने की कोशिश न करें, उसमें करंट हो सकता है।

टूटी हुई तार से लगते हैं तेज झटके

बारिश के दिनों में घरों की दीवारों और स्विच बोर्ड पर अचानक झनझनाहट की शिकायतें होती है। यह तार टूटने अथवा शार्ट सर्किट की वजह से हो सकता है। हमेशा पैरों में सूखे चप्पल या जूते पहनकर ही स्विच बोर्ड को छुएं। अगर करंट की जरा सी भी आशंका हो तो तुरंत ही इलेक्ट्रीशियन से संपर्क करें।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article