Crow Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल (Crow Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखखर यूजर्स दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में जानवरों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।
कई बार आपने देखा होगा कि किसी तीसरे के कारण दो लोगों के बीच अनबन हो जाती है। कभी-कभी तो मामला काफी बिगड़ जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। लेकिन, इसमें इंसान नहीं बल्कि दो बिल्लियां और एक कौआ है। हैरानी की बात ये है कि कौआ के कारण दो बिल्लियां आपस में भिड़ जाती हैं और उनके बीच जबरदस्त फाइट होती है। वीडियो में आप देख सकते हैं दो बिल्लियां आमने-सामने बैठी हैं। एक कौआ भी वहां पहुंच जाता है। कौआ ऐसी हरकत करता है, जिससे दो बिल्लियां आपस में भिड़ जाती हैं। कौआ एक बिल्ली को चोंच मारता है। पहले तो बिल्ली नजरअंदाज करती है। लेकिन, कौआ फिर चोंच मारती है, जिससे बिल्ली भड़क जाती है और दूसरी बिल्ली पर ताबड़तोड़ हमला कर देती है। वहीं, कौआ लड़ाई का मजा ले रहा है। देखें वीडियो...
कौए का शातिर दिमाग...
वीडियो देखकर आप सोच रहे होंगे कि कौआ तो शातिर निकला और दो बिल्लियों के बीच लड़ाई कराकर आराम से मजे ले रहा है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं और चटकारे ले रहे हैं। इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि कौआ तो इंसानों वाला दिमाग लगा रहा है। तो कुछ का कहना है कि कौए ने मौज करा दी। तो आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
