वायरल न्यूज़

OMG: खूंखार मगरमच्छ के साथ पानी में स्विमिंग करने उतरी बिकनी गर्ल, आगे का नजारा देख कांप जाएगी रूह

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 12, 2023, 07:33 AM IST

Bikini Girl with Crocodile: वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि एक खूंखार मगरमच्छ पानी में तैर रहा है। इसी बीच एक बिकिनी गर्ल भी बिना डरे मगरमच्छ के साथ पानी में स्विमिंग करने उतर जाती है। इस भयावह क्लिप ने नेटिजन्स को शॉक्ड कर दिया है।

Image

लड़की ने की मगरमच्छ के साथ स्विमिंग (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो को देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
  • मगरमच्छ के साथ तैरने पहुंच जाती है लड़की
  • पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा खूंखार वीडियो

Bikini Girl with Crocodile: मगरमच्छ दुनिया के सबसे खूंखार जीवों में से एक होते हैं। अपने इलाके में वह शेर-चीता से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ शेर-चीता को भी जिंदा निगलता नजर आया है। इसके बाद भी एक बिकिनी गर्ल बिना डरे मगरमच्छ के साथ पानी में स्विमिंग करने उतर जाती है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसने लोगों की रूह कंपा दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नहीं देखा होगा ऐसा भयावह नजारा

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बिकिनी पहनी एक लड़की खतरनाक मगरमच्छ के साथ पानी में तैरने पहुंच जाती है। क्रिस्टोफर जिलेट नाम की यह लड़की बिकिनी में एक विशाल मगरमच्छ के साथ पानी के नीचे पहुंचती है और शांति से तैरने लगती है। वीडियो देखकर हो सकता है कि आपकी हालत खराब हो जाए। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि आपको एक खूंखार मगरमच्छ पानी में नजर आ रहा होगा। उसके जबड़े बहुत ही भयावह दिख रहे हैं। वह जितना बड़ा जबड़ा खोलता है, उसमें लड़की पूरी की पूरी समा जाए। देखें वीडियो-

इसी बीच पानी में एक बिकिनी गर्ल भी दिखाई देती है। वह इस विशाल और खूंखार मगरमच्छ के साथ शांति से तैरती दिखती है। इस भयावह क्लिप ने नेटिजन्स को शॉक्ड कर दिया है। वीडियो को क्रिस्टोफर जिलेट नाम की लड़की ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इसके साथ एक लंबे-चौड़ा कैप्शन लिखा गया, "यहां @gabbynikolle कैस्पर के साथ जश्न मनाने के लिए तैर रही है! गैबी सालों से घड़ियाल को संभाल रही है! यह वीडियो पिछले वीकेंड का है. आप मेरे और कैस्पर के साथ तैरने आ सकते हैं! अगर आप भी मगरमच्छ के साथ तैरना चाहते हैं तो आप भी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article