वायरल न्यूज़

Viral Video: सांप की मुंडी चबाता दिखा केकड़ा, ये नजारा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में एक केकड़े को बहुत ही निर्ममता से सांप को मारकर खाते देखा जा सकता है।

Image

सांप की मुंडी खाते दिखा केकड़ा (Instagram/@natureismetal)

जीव-जंतुओं के कई सारे हैरान कर देने वाले वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त हम सबके सामने है। जिसे देखने के बाद लोगों ने दांतों तले अपनी उंगली दबा ली। इस वायरल वीडियो में हैरानी वाली बात यह है कि इस वीडियो ने प्रकृति के निजाम को पलट कर रख दिया है। जहां एक शिकारी खुद किसी का शिकार बनते नजर आया।

ये भी पढ़ें:

केकड़े ने सांप का किया शिकार

आमतौर पर हम सोचते हैं कि सांप एक खतरनाक शिकारी होता है। सांप के चंगुल में जो आया उसे मुक्ति उसकी मौत के बाद ही मिलती है लेकिन इस वीडियो (Video) में कहानी बिल्कुल उलटी नजर आई। दरअसल, इस वीडियो में एक केकड़े को सांप का शिकार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक केकड़ा पेड़ के तने पर चढ़ता हुआ दिख रहा है लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसके पंजों में एक सांप (Snake) का कटा हुआ सिर फंसा हुआ है। कैमरा जब नीचे की तरफ होता है तो नीचे सांप का बाकी शरीर जमीन पर पड़ा नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:

केकड़े ने कर दिया सांप का ऐसा हाल

इस पूरे वीडियो में सबसे डरावना पल तब आता है जब उस सांप का सिर कटने के बावजूद भी उसकी आंखें खुली दिखती हैं और उसका मुंह थोड़ा-थोड़ा हिलता नजर आता है। इसे देखकर तो किसी का भी गला सूख जाएगा। उधर, केकड़ा बिना किसी डर के उस सांप के सिर को धीरे-धीरे कुतरता हुआ दिखाई देता है, जैसे वह कोई साधारण चीज खा रहा हो। यह नजारा लोगों के लिए बिल्कुल हैरान कर देने वाला था, क्योंकि आज किसी ने सांप की ऐसी दुर्गति नहीं देखी थी।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रम पर @natureismetal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जहां कोई इसे अद्भुत और अविश्वसनीय बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि प्रकृति वाकई बहुत अजीब और कभी-कभी क्रूर होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article