वायरल न्यूज़

कुत्ते के बच्चों के साथ खेलती नजर आईं गौमाता, शख्स ने मोबाइल में कैप्चर किया अब तक का सबसे खूबसूरत Video

Viral Video: आप देख पाएंगे कि एक जगह पर कुत्ते के कुछ नन्हें पिल्ले खेल रहे हैं। इसी बीच वहां एक गौमाता दिखाई देती हैं। आप देख पाएंगे कि वह न तो बच्चों को डराती हैं और न ही उन बच्चों से दूरी बनाती हैं। वह उन बच्चों के साथ स्नेह दिखाने लगती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी वह अपने सिर से उन्हें प्यार से धक्के मारती है, तो कभी उन्हें सूंघती है।

Image

गौमाता और कुत्ते के बच्चे (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स का दिल जीत लेता है। आपने इंटरनेट पर जानवरों से जुड़े भावुक कर देने वाले वीडियो कभी न कभी जरूर देखे होंगे। इनमें से कुछ वीडियो बेहद ही अनोखे होते हैं। दूसरी तरफ, एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जो लोगों के दिलों को छू रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक गौमाता कुत्ते के छोटे-छोटे बच्चों के साथ खेलते नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह कुत्ते के बच्चों के साथ अपनापन जताते देखी जा सकती हैं। वायरल हो रहे वीडियो में यह नजारा बहुत ही प्यारा है। जिसे लोग अब तक का सबसे खूबसूरत वीडियो कह रहे हैं।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक जगह पर कुत्ते के कुछ नन्हें पिल्ले खेल रहे हैं। इसी बीच वहां एक गौमाता दिखाई देती हैं। आप देख पाएंगे कि वह न तो बच्चों को डराती हैं और न ही उन बच्चों से दूरी बनाती हैं। वह उन बच्चों के साथ स्नेह दिखाने लगती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी वह अपने सिर से उन्हें प्यार से धक्के मारती है, तो कभी उन्हें सूंघती है। वहीं कभी वह उन बच्चों के साथ खेलती नजर आती है। वहीं कुत्ते के पिल्ले भी बिना किसी डर के गौमाता के आस-पास आकर मस्ती करते दिखते हैं। यह दृश्य दो अलग प्रजाति के जानवरों के बीच भी मौजूद करुणा और प्रेम को भी दर्शा रहा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि इस अनोखे पल को एक शख्स अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करता है। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देता है। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं। वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है। वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि, 'यही असली इंसानियत है, जो इंसानों को जानवरों से सीखनी चाहिए।' बता दें कि वीडियो को oc_.alpha.sp नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। हम सभी जानते हैं को भारतीय संस्कृति में गौमाता को मां का दर्जा दिया गया है। इस वीडियो में गौमाता की मां वाली ममतामयी छवि सामने आ रही है। यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता नजर आ रहा है। इसके साथ ही यह कई लोगों के दिल को सुकून दे रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article