वायरल न्यूज़

Cow Attack Video: मासूम बच्ची पर टूटा गाय का कहर, CCTV वीडियो देख कांप उठे लोग

Cow Attack Video: गाय के डर की वजह से बच्ची चिल्लाकर भागती है। हालांकि, गाय उसे खदेड़ते हुए आगे बढ़ती है, इससे बच्ची जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद स्थिति और भी वह हो जाती है। आप देख पाएंगे कि गाय बच्ची पर टूट पड़ती है। कभी वह बच्ची को बेरहमी से कुचलती है, तो कभी उसे सींग से मारती नजर आती है।

Image

गाय का हमला (एक्स)

Cow Attack Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। इन दिनों एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है, जो लोगों की हालत खराब कर रहा है। यह दिल दहला देने वाला वीडियो यूपी के लखनऊ का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आपको एक आवारा गाय नजर आएगी। आप देख पाएंगे कि आवारा गाय अचानक एक छोटी बच्ची पर हमला कर देती है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, उसने लोगों की रूह कंपा दी है।

वीडियो देखकर आपकी भी कांप उठेगी आत्मा

इस हैरान करने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग सहमे हुए हैं। आप देख पाएंगे कि एक आवारा गाय तेज रफ्तार में एक छोटी सी बच्ची का पीछा करती है। गाय के डर की वजह से बच्ची चिल्लाकर भागती है। हालांकि, गाय उसे खदेड़ते हुए आगे बढ़ती है, इससे बच्ची जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद स्थिति और भी वह हो जाती है। आप देख पाएंगे कि गाय बच्ची पर टूट पड़ती है। कभी वह बच्ची को बेरहमी से कुचलती है, तो कभी उसे सींग से मारती नजर आती है। गाय का व्यवहार इतना खौफनाक होता है कि कुछ पल के लिए आसपास मौजूद लोग सहम जाते हैं। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि गाय उस बच्ची के बालों को मुंह में भरती है और घसीटते हुए बच्ची को सड़क पर ले जाती है। इस दौरान बच्ची की चीखें और बेबसी देखकर आसपास मौजूद लोग सदमे में आ जाते हैं। कई लोग घटना स्थल पर मौजूद होते हैं। जो बच्ची को बचाने के लिए दौड़ते हैं। हालांकि, गाय की उग्रता देखकर उनकी हिम्मत भी जवाब दे जाती है। इसके बाद लोग दूर से ही पत्थर फेंकने लगते हैं। आखिरकार बच्ची को छोड़कर गाय वहां से भाग जाती है। पूरी घटना का दृश्य इतना डरावना है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गई हैं। वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article