वायरल न्यूज़

टॉप परफॉर्मर कर्मचारी को भी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया, वजह- अन्य कर्मचारियों के भीतर लाना था खौफ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 23, 2023, 06:21 PM IST

Ajab Gajab News: कंपनी में काम करने वाला एक अन्य कर्मचारी रेडिट पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले को दुनिया के सामने ले आया। कर्मचारी ने पोस्ट में बताया कि कंपनी अन्य कर्मचारियों को संदेश देना चाहती थी कि वह कुछ भी कर सकती है और किसी को भी नौकरी से निकाल सकती है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: किसी भी कंपनी में वह कर्मचारी बॉस का चहेता होता है, जो टॉप परफॉर्मर होता है। हालांकि, इसके बाद भी अगर टॉप परफॉर्मर को नौकरी से निकाल दिया जाय तो सोचने की बात है। जिन कर्मचारियों का परफॉर्मेंस अच्छा होता है, कंपनी के बॉस उनकी बहुत इज्जत करते हैं। ऐसे कर्मचारी सबके चहेते हैं। अन्य कर्मचारी भी टॉप परफॉर्मर कर्मचारी की तरह बनना चाहते हैं। दूसरी तरफ एक कंपनी ने अपने टॉप परफॉर्मर कर्मचारी को इस वजह से नौकरी से निकाल दिया, क्योंकि कंपनी को अन्य कर्मचारियों में खौफ पैदा करना था।

टॉप परफॉर्मर को कंपनी ने नौकरी से निकाला

इस मामले ने सबको हैरान कर दिया है। एक कंपनी ने अपने टॉप परफॉर्मर कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया। कंपनी का मानना था कि इससे बाकी कर्मचारी सबक लेंगे और ज्यादा उड़ेंगे नहीं। कंपनी में काम करने वाला एक अन्य कर्मचारी रेडिट पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले को दुनिया के सामने ले आया। कर्मचारी ने अपनी पोस्ट में बताया कि अन्य कर्मचारियों को सबक सिखाने के लिए कंपनी ने टॉप परफॉर्मर को जॉब से निकाल दिया।

रेडिट पर कर्मचारी ने बताई कंपनी की हकीकत

कर्मचारी ने पोस्ट में बताया कि कंपनी अन्य कर्मचारियों को संदेश देना चाहती थी कि वह कुछ भी कर सकती है और किसी को भी नौकरी से निकाल सकती है। इसलिए लोग मन लगाकर काम करें। यूजर ने यह भी बताया कि उसकी कंपनी में मैनेजमेंट में बैठे लोग कर्मचारियों का कमीशन चुरा लेते हैं। अगर कोई कर्मचारी 5 मिनट से ज्यादा वॉशरूम में लगाता है तो उसके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। कंपनी ने टॉप परफॉर्मर को इसलिए निकाला कि जिससे अन्य कर्मचारियों को यह पता चल सके कि मैनेजमेंट से कभी नहीं लड़ना चाहिए।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article