उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दशहरे के मौके पर गोरखपुर में चिड़ियाघर जाकर सफेद बाघिन को बाड़े में छोड़ा, इस दौरान उन्होंने तेंदुए के शावक को गोद में लेकर उन्हें बोतल से दूध भी पिलाया, इसके बाद उन्होंने रेस्क्यू कर आए दो तेंदुए के शावकों का नामकरण भी किया।
गौर हो कि सीएम योगी को जानवरों से बेहद लगाव है इससे पहले भी वो कई जानवरों के साथ सामने आ चुके हैं, वहीं इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के सीएम तेंदुए के बच्चे को दूध पिला रहे हैं, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं
सीएम योगी ने योगी ने दो तेंदुए के शावकों का नामकरण भी किया, तेंदुआ के मादा शावक का नाम चंडी रखा जबकि दूसरे शावक का नाम भवानी रखा।दोनों तेंदुओं को रेस्क्यू कर चिड़ियाघर में लाया गया था।
योगी आदित्यनाथ ने चिड़ियाघर में सफेद बाघिन को बाड़े में छोड़ा, करीब डेढ़ महीने पहले इन्हें चिड़ियाघर लाया गया था और उन्हें पशु अस्पताल में रखा गया था और अब आज सीएम योगी ने क्राल और बाड़े के बीच की बाउंड्री खोलकर उसे बाड़े में छोड़ दिया है।
