वायरल न्यूज़

VIDEO: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने जोधपुर में किया गरबा, जिसने देखा कहा- वाह!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 07:39 PM IST

Chris Gayle Garba viral video: वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल इन दिनों लीजेंड्स क्रिकेट लीग के लिए भारत में हैं। गेल ने इसी दौरान नवरात्रि के पर्व पर जोधपुर में एक आयोजन के दौरान गरबा किया। वैसे भी म्यूजिक के शौकीन माने जाने वाले क्रिस गेल के पैर जब गरबा पर थिरके तो सब देखते रह गए।

Image

क्रिस गेल ने खेला गरबा

Photo : Twitter

वेस्टइंंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल आज भी सुर्खियां बटोरने से पीछे नहीं रहते, फिर चाहे वो मैदान पर हो या फिर मैदान से बाहर। अभी कुछ ही दिन पहले लीजेंड्स क्रिकेट लीग में गेल ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेलकर फैंस का दिल जीता और अब वो अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वायरल वीडियो में वो गरबा खेलते नजर आ रहे हैं।

इन दिनों पूरे देश में नवरात्रि की धूम है और इसी के साथ गरबा भी जमकर खेला जा रहा है। लीजेंड्स क्रिकेट लीग के लिए भारत में मौजूद पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को जब कुछ स्थानीय कलाकारों के साथ गरबा खेलने का मौका मिला तो वो भला कैसे पीछे रहते। उन्होंने जमकर गरबा खेला और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल है।

देखिए क्रिस गेल का वायरल वीडियो

लाल कुर्ते में जंच रहे क्रिस गेल ने कलाकारों के साथ गरबा खेला तो सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम चर्चाएं भी शुरू हो गईं। वैसे सिर्फ जोधपुर ही नहीं, शहर-शहर इन दिनों गरबा की धूम है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article