वायरल न्यूज़

Chor Ka Video: चोर पकड़कर GYM में ले गए लोग, फिर दी ऐसी सजा देखकर हंसी ना रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 13, 2025, 07:30 AM IST

Chor Ka Video: वायरल वीडियो एक चोर से जुड़ा है। बेचारा खूब दिमाग लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचा था। मगर किस्मत ने साथ नहीं दिया और लोगों ने चोर पकड़ लिया। अब चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने उसी ऐसी सजा दी जिसे सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने दी अजब-गजब सजा। (Photo/Insta-sutta_gram)

Chor Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार होने वाला है। वायरल वीडियो एक चोर से जुड़ा है। बेचारा खूब दिमाग लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचा था। मगर किस्मत ने साथ नहीं दिया और लोगों ने चोर पकड़ लिया। अब चोर को पकड़ने के बाद लोगों ने उसी ऐसी सजा दी जिसे सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। दरअसल चोर को पकड़ने के बाद लोग उसे जिम में ले गए।

चोर को मिली जिम की सजा

मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लोगों ने GYM में चोर को ऐसी सजा दी जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की होगी। दरअसल चोर गिरफ्त में आने के बाद लोगों ने उससे जबरन जिम में कसरत करवाई। जिम में चोर को ऐसे-ऐसे सेट लगाने के दिए कि बेचारे के आंसू निकल आए। कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि चोर बुरी तरह कराह रहा है, मगर बीच में कोई भी सेट छोड़ने पर उसे खूब बुरी तरह पीटने की धमकी दी गई। अब बेचारे रोते-रोते कसरत करता है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

हंसी नहीं रोक पाएंगे

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। चोरी के बाद चोर को मजेदार सजा देने वाला ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर sutta_gram नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। बरहाल वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article