वायरल न्यूज़

VIDEO: कढ़ी-चावल और पूड़ी का स्वाद पहली बार चखा चाइनीज परिवार, मुंह में जाते ही ऐसा था उनका रिएक्शन

चीन के एक परिवार ने जब पहली बार भारतीय खाने का स्वाद चखा तो उनका रिएक्शन वाकई देखने लायक था। परिवार के इस अनमोल पल का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

भारतीय खाने का स्वाद लेते हुए चीनी परिवार (Facebook/@Anmol Jaiswal)

हर देश के अलग-अलग डिश होते हैं, और लोगों का खान-पान भी काफी अलग होता है। कई देशों के खान-पान बहुत लजीजदार होते हैं, तो कई देशों के लोग सेहत को ध्यान में रखकर अपना खान-पान करते हैं। भारत में लोग सेहत से ज्यादा स्वाद को तव्वजो देते हैं। यहां के खाने भी मसालेदार होते हैं। अगर विदेश के लोग यहां का स्वाद चख लें, तो उनका अनुभव उनके लिए यादगार हो जाता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय ने चीन के लोगों को छोले-भटूरे का स्वाद चखाया, जिसके बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था।

चीनी परिवार ने खाया भारतीय खाना

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारतीय शख्स चीनी परिवार के डिनर में शामिल हुआ है, जहां टेबल पर कई तरह के चाइनीज व्यंजन रखे हुए हैं, जिनमें चीज़ स्प्रिंग रोल, फ्राइड चिकन, और मोमोज़ शामिल हैं। टेबल पर कुछ भारतीय डिश भी रखे हुए हैं, जिनमें कढ़ी चावल और पूड़ी शामिल हैं। भारतीय शख्स चीनी परिवार को कढ़ी का स्वाद लेने को कहता है, जिस पर एक चीनी महिला कढ़ी को चखती है और बताती है कि चीन की कढ़ी की तुलना में इसमें नमक थोड़ा ज्यादा है। फिर वह चीनी महिला पूछती है कि इसे चावल के साथ खाना है या फिर पूड़ी के साथ? इस पर शख्स जवाब देता है और कहता है कि आप दोनों के साथ खा सकते हैं।

परिवार को भा गया भारत का स्वाद

इतने में बगल में बैठा एक चीनी युवक कहता है कि इस खाने की सुगंध बहुत ही जबरदस्त है। इस पर इंडियन शख्स बताता है कि हां, हम अपने खाने में मसालों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। फिर परिवार के सभी लोग भारतीय खाने का लुत्फ उठाते हैं और अपनी बातें करते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे चीनी परिवार को भारतीय खाना बहुत पसंद आया और उनका रिएक्शन बहुत ही कीमती था। सभी लोग बहुत खुश नजर आ रहे थे।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अनमोल जायसवाल नाम के कंटेंट क्रिएटर ने शेयर किया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आई हैं, जहां लोगों ने अपने भारतीय होने पर गर्व किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article