वायरल न्यूज़

OMG: मासूमियत या शरारत! 8 साल के बच्चे ने मां के सोने का हार काटा, फिर दोस्तों को कर दिया गिफ्ट

चीन में एक 8 साल के एक बच्चे ने दोस्ती निभाने के चक्कर में अपनी मां के सोने के हार को काटकर दोस्तों को दे दिया। घटना सामने आने के बाद परिवार हैरान रह गया और यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इंटरनेट यूजर्स इस खबर को खूब पढ़ रहे हैं।

Image

8 साल के बच्चे ने घर से चुराया सोने का हार (फोटो: एआई)

पूर्वी चीन में रहने वाले 8 साल के एक बच्चे ने ऐसा काम किया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। आप भी अगर इस बच्चे की करतूत के बारे में जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस बच्चे ने अपनी मां के सोने के हार को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लिया और उन्हें अपने स्कूल के दोस्तों को तोहफा में दे दिया। यह घटना करीब एक महीने बाद सामने आई।

मां को बेटी से पता चली बात

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक जब मां को पता चला तो वह पहले गुस्सा हुईं, लेकिन बाद में उन्हें यह बात थोड़ी अजीब और हैरान करने वाली भी लगी। वहीं बच्चे के पिता बहुत नाराज हुए, क्योंकि सोने के टुकड़े वापस नहीं मिल सके और उन्होंने बच्चे को सजा भी दी। यह परिवार चीन के शेडोंग प्रांत के जाओज़ुआंग शहर में रहता है। मां को इस घटना की जानकारी तब मिली, जब उसकी बेटी ने बताया कि उसके भाई के एक सहपाठी ने कहा है कि लड़के ने उसे सोने का एक टुकड़ा दिया है।

सख्ती से पूछने पर बेटे ने बताया पूरा सच

जब मां ने बेटे से पूछा, तो उसने सच बता दिया कि वह सोना उसी के हार से लिया गया था। इसके बाद माता-पिता ने कई घंटों तक घर के सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी। फुटेज में साफ दिखा कि लड़का अपनी मां की दराज खोलता है और वहां रखा सोने का हार निकाल लेता है। यह हार उसके पिता ने शादी की याद के तौर पर खरीदा था। काफी कोशिश के बाद भी परिवार को हार का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा ही वापस मिल पाया। इस अनोखी घटना ने इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर दिया है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article