वायरल न्यूज़

Viral Video: गले में सोने की चेन, आंखों में स्टाइलिश चश्मा...चिंपैंजी का स्वैग देख लोग बोले- 'जानवर है या मॉडल'

Viral Video: सोशल मीडिया पर चिंपैंजी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडिय को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

चिंपैंजी का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • चिंपैंजी का अनोखा स्वैग
  • स्टाइल देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में लोगों को घर बैठे एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाती है। कई बार तो ऐसे वीडियो (Today Viral Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इनमें कुछ वीडियो (Today Trending Video) लोगों के द्वारा बनाए होते हैं, जबकि कुछ वीडियो (Funny Video) नेचुरल वीडियो होते हैं। वीडियो (Animal Viral Video) में इंसान से लेकर जानवर तक शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, वीडियो में एक चिंपैंजी का स्वैग देख लोगों की बोलती बंद हो गई।

आज तक आपने इंसानों को फैशन करते हुए या स्टाइल मारते हुए देखा होगा। सूट-बूट, चश्मा, सोने की चेन पहनकर अक्सर लोग स्टाइल मारते नजर आते हैं। लेकिन, अगर आप से कहा जाए कि किसी जानवर को स्टाइल मारते हुए देखा है, तो आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक चिंपैंजी मस्त अंदाज में स्टाइल मारते हुए नजर आता है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह चिंपैंजी गले में सोने की चेन पहने हुए हैं और आंखों में स्टाइलिश चश्मा लगा रखा है। जिस तरह चिंपैंजी कैमरे के सामने लुक दे रहा है, उसने सबकी बोलती बंद कर दी। देखें वीडियो...

चिंपैंजी का स्वैग

वीडियो देखकर आप भी झटका खा गए होंगे। सोच रहे होंगे कि चिंपैंजी का स्वैग तो अलग लेवल का है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'limbanizwf' नाम के पेज से शेयर किया गाय है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 52 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है यह चिंपैंजी नहीं बल्कि मॉडल है। किसी का कहना है कि चिंपैंजी का स्वैग तो काफी अनोखा है। चिंपैंजी के अंदाज पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article