वायरल न्यूज़

उम्र दो साल से कम मगर खतरों के खिलाड़ी निकले ये बच्चे, स्टंट देख दिमाग घूम जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 14, 2024, 11:16 AM IST

Viral Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि दो छोटे बच्चे ऐसा स्टंट दिखाते हैं कि देखकर किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। यकीन नहीं होगा कि कोई भी ऐसा कर सकता है।

Image

मकड़ी की तरह शोकेस के ऊपर चढ़ गया बच्चा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • खतरों के खिलाड़ी निकले बच्चे
  • उम्र मगर दो साल भी कम
  • नजारा देख होश उड़ जाएंगे

Viral Video: जन्म लेने के बाद छोटे बच्चे एक से डेढ़ साल की उम्र में अपनी जिंदगी का पहला कदम रखते हैं। इस उम्र में बच्चे ठीक से खड़ा होना और थोड़ा-थोड़ा चलना भी सीखते हैं। कई बार वो चलते हैं तो कई बार धड़ाम से गिर पड़ते हैं। मगर बताया जाए कि इसी उम्र में कोई बच्चा स्पाइडर-मैन की तरह दीवार पर चढ़ जाए। वो दीवार पर ऐसे चढ़े मानो कोई मकड़ी हो। सुनकर यकीन नहीं करेंगे मगर सोशल मीडिया की दुनिया में अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें उम्र में दो साल से भी छोटे बच्चे ऐसा स्टंट दिखाता है कि दांतों तले उंगली दबाने पर मजूबर हो जाएंगे।

खतरों के खिलाड़ी निकले बच्चे

वायरल वीडियो घर में किसी कमरे का है। इसमें दीवार के करीब शोकेस रखा हुआ है। शीशे के शोकेस में कुछ चीजें रखी हैं और इसके ऊपर एक बैग रहा है। हैरान हो जाएंगे कि एक बच्चा खेलते-खेलते उसी शोकेस के ऊपर चढ़ गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है। इसमें आगे देखेंगे कि तभी दूसरा बच्चा भी खतरों का खिलाड़ी निकला। वो भी शोकेस के ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है। आखिर में देखेंगे कि छोटा सा बच्चा शोकेस पर ऐसे चढ़ता है कि उम्र में कोई बड़ा भी आसानी से ना चढ़ पाए।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि स्पाइडर-मैन की तरह शोकेस के ऊपर चढ़ते हुए बच्चे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो इंस्टाग्राम पर rustam___4440 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है, जो अभी तक 18 लाख से ज्यादा लाइक बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article