वायरल न्यूज़

भीख मांगने वाले बच्चे ने किया ऐसा खतरनाक डांस, स्वैग देख यूजर्स बोले - ये ओरिजिनल टैलेंट है

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक गरीब छोटा बच्चा दिख रहा है, जो अपने डांस से आपका सभी का दिल जीत लेगा। बच्चे ने शोले फिल्म के महबूबा-महबूबा गाने पर कमाल का डांस किया है।

Image

गरीब बच्चे ने किया धमाकेदार डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे ने किया शानदार डांस
  • गरीबी वाला टैलेंट है भाई
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Child Beggar Dance Video: डांस एक कला है, जो हर किसी को नहीं आती। कईयों के इस कला को पहचान मिल जाती है तो कईयों की गरीबी-तंगी में दब जाती है। इसका जीता-जागता उदाहरण हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना शानदार है कि आप दिल हार बैठेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक छोटा बच्चा डांस कर रहा है और डांस के प्रति उसकी दीवानगी भी कमाल की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चा शोले फिल्म के महबूबा गाने पर डांस कर रहा है, जिसे देखने के बाद आपके अंदर भी डांस का कीड़ा जाग जाएगा। इसे देखने के बाद एक सीख जरूर मिलेगी कि खुशियां पैसों से नहीं खरीदी जा सकती। बच्चे के कपड़े देखकर लगता है कि ये अत्यंत गरीब परिवार से आता है या फिर भीख मांगने वाला कोई बच्चा है। ऐसे में उसके डांस वाले स्वैग को देख हर कोई हैरान है।

गरीब बच्चे ने किया धमाकेदार डांस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कुछ ऐसे ही टैलेंट पैसा न होने पर दब जाते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि उम्मीद है बच्चे का भविष्य उज्जवल हो। बता दें, इस वीडियो को _unfiltered_r नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article