वायरल न्यूज (Viral News): भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी पहचान है। जिनमें से कई शहर अपनी संस्कृति, खानपान और रहन-सहन के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग अलग-अलग शहरों की तुलना करते रहते हैं। इस बार कुछ ऐसा ही करते हुए एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट शेयर की, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पहली बार चेन्नई पहुंचा युवक
युवक ने अपने इस पोस्ट में बताया कि वह अपने 27 साल के जीवन में पहली बार साउथ इंडिया आया है। इससे पहले वह कभी मुंबई से नीचे नहीं गया था इसलिए चेन्नई की हर चीज उसके लिए बिल्कुल नई थी। उसने अपने चेन्नई घूमने के दौरान होने वाले अपने अनुभवों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। जिसे पढ़ने के बाद तमाम लोगों ने भी खुलकर अपनी राय दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
चेन्नई और दिल्ली की तुलना
दरअसल, शख्स ने अपने इस पोस्ट में भारत के दो मुख्य शहर चेन्नई और दिल्ली की आपस में तुलना की है। युवक ने अपने पोस्ट में सबसे पहले चेन्नई के लोगों की तारीफ की। उसने लिखा कि यहां इतनी भीड़ होने के बावजूद लोग बिल्कुल शांत और अनुशासन के साथ चलते हैं। कोई भी एक-दूसरे से आगे निकलने की जल्दबाजी नहीं करता। सड़क हो या रेलवे स्टेशन, हर जगह लोग नियमों का पालन करते हुए नजर आते हैं। उसने यह भी बताया कि रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर अच्छी सफाई देखने को मिली। उसके मुताबिक, चेन्नई का स्टेशन कई दूसरे बड़े शहरों की तुलना में ज्यादा साफ और व्यवस्थित लगा। यह बात उसे काफी पसंद आई।
ड्राइवरों का व्यवहार भी शालीन
आगे युवक ने अपने पोस्ट (Viral Post) में चेन्नई के टैक्सी ड्राइवरों का भी जिक्र किया और उनके व्यवहार की भी खूब तारीफ की। युवक ने बताया कि स्टेशन के बाहर टैक्सी ड्राइवरों ने सिर्फ एक बार पूछा कि क्या उन्हें टैक्सी चाहिए। जब उसने मना कर दिया तो किसी ने बहस या फिर कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की और वे सब चुपचाप आगे निकल गए। इस पोस्ट को सोशल साइट एक्स पर @avijeet_writes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है।
शख्स के पोस्ट पर आईं लोगों की अलग-अलग राय
जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि चेन्नई अपनी साफ-सफाई, अनुशासन और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। कुछ लोगों ने शहर के मेट्रो सिस्टम की भी तारीफ की और उसे देश के सबसे बेहतर मेट्रो नेटवर्क में से एक बताया। कई यूजर्स ने युवक को चेन्नई के स्वादिष्ट खाने का भी आनंद लेने की सलाह दी। लोगों ने उसे इडियप्पम, अप्पम, परोट्टा, वेज कोरमा, मुरुक्कू, टैपिओका चिप्स और बादाम दूध जैसी स्थानीय चीजें जरूर चखने की सलाह दी। हालांकि कुछ लोगों ने इस तुलना पर अलग-अलग राय भी रखी, लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना था कि हर शहर की अपनी खासियत होती है। किसी शहर को समझने के लिए वहां कुछ दिन रहना और उसकी संस्कृति को करीब से देखना जरूरी होता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
