वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: 20 साल छोटी लड़की के साथ डेट पर गया था शादीशुदा मर्द, तभी ChatGPT ने खोल दी पूरी पोल

Ajab Gajab News: अधेड़ उम्र का शादीशुदा मर्द झूठ बोलकर अपनी 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया था। हैरानी की बात यह है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड से अपनी शादी की बात छिपाई थी। वह उसे नहीं बताना चाहता था कि उसकी शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। अधेड़ मर्द एक 27 साल की सिंगल महिला के साथ महंगे रेस्टोरेंट में डेट पर गया था। इस दौरान वह उसे इंप्रेस करने की लगातार कोशिश भी कर रहा था।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (iStock)

Ajab Gajab News: AI आने के बाद इंसान की जिंदगी काफी आसान हो गई है। ChatGPT एक ऐसा माध्यम बन चुका है, जिसके पास आपके हर सवाल का जवाब मौजूद है। हम सभी जानते हैं कि टेक्नोलॉजी इंसानी जिंदगी की काफी मददगार हो गई है। हालांकि, कभी-कभी यह परेशानी का सबब भी बन जाती है। या ये कह लीजिए कि यह आपका ऐसा सच उगल देती है, जिसे आप सबके सामने लाना नहीं चाहते हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में कुछ ऐसा ही हुआ।

झूठ बोलकर लड़की के साथ डेट पर गया था शख्स

यहां एक अधेड़ उम्र का शादीशुदा मर्द झूठ बोलकर अपनी 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया था। हैरानी की बात यह है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड से अपनी शादी की बात छिपाई थी। वह उसे नहीं बताना चाहता था कि उसकी शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। अधेड़ मर्द एक 27 साल की सिंगल महिला के साथ महंगे रेस्टोरेंट में डेट पर गया था। इस दौरान वह उसे इंप्रेस करने की लगातार कोशिश भी कर रहा था। हालांकि, इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि डेट के बीचोबीच ही मर्द की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद लड़की ने तत्काल प्रभाव से उसके साथ ब्रेकअप कर लिया। इसके साथ ही उसे जमकर भला-बुरा भी कहा। देखें पोस्ट-

डेटिंग कोच ब्लेन एंडरसन ने एक्स अकाउंट पर महिला की कहानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान की एक 27 साल की लड़की अधेड़ उम्र के एक फाइनेंस प्रोफेशनल के प्यार में थी। वह उसके साथ एक महंगे रेस्टोरेंट में डेट पर गई थी। जहां शख्स ने महंगे ड्रिंक्स मंगवाए थे और खाना भी काफी महंगा था। वह लड़की से ऐसी-ऐसी बातें कर रहा था, जिससे वह इंप्रेस हो जाए। हालांकि, बातचीत के दौरान वह अपने फोन पर लगातार ChatGPT का इस्तेमाल कर रहा था। वह कभी कॉकटेल के इतिहास के बारे में पूछता था, तो कभी कुछ और पूछकर जवाब को लड़की को जोर-जोर से पढ़कर सुनाता था। इसी बीच लड़की ने मजाकिया लहजे में उसे टोकते हुए कहा कि ChatGPT को लेकर वह कुछ ज्यादा ही ऑब्सेस्ड है। मर्द ने आत्मविश्वास से जवाब दिया, 'ChatGPT उनका बेस्ट फ्रेंड हैं। तुम इससे मेरे बारे में कुछ भी पूछ सकती हो।' इसके बाद लड़की ने ChatGPT में टाइप किया- 'मुझे मेरे बारे में कुछ ऐसा बताओ जो किसी और को न पता हो।' इसके बाद स्क्रीन पर जो जवाब आया, उसने पूरी कहानी ही बदल दी। ChatGPT ने जवाब दिया, 'तुम अपनी पत्नी और बच्चों के लिए बहुत केयरिंग हो।' यह जवाब सुनकर लड़की ने तत्काल प्रभाव से शख्स के साथ ब्रेकअप कर लिया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article