सोशल मीडिया स्टार चाहत फतेह अली खान के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। बदो-बदी से फेम पाने के बाद उनके सितारे बुलदियों पर पहुंच गए थे। लोग उन्हें अपने यहां आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए तो पहले बिुलाते ही थे लेकिन बदो-बदी के बाद से वे लोगों के यहां बतौर चीफ गेस्ट बनकर भी जाने लगे। हाल में वह एक जगह मुख्य अतिथि बनकर गए थे लेकिन उन्हें यहां फजीहत होना पड़ा। इस जगह पर उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी। दरअसल, कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान दो लड़के उनके सिर पर अंडे फोड़कर भाग गए, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया और अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सिर पर अंडे फोड़कर भाग गए लड़के
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चाहत फतेह अली खान खड़े होकर कैमरे के सामने किसी के साथ दुआ-सलाम कर रहे थे। तभी दो लड़के भागते हुए आए और उनके सिर पर अंडे फोड़कर भाग गए। चाहत फतेह अली खान जब तक कुछ समझ पाते तब तक वे लड़के वहां से नौ दो ग्यारह हो चुके थे। चाहत बेबस होकर उन्हें देखते रह गए। उन्होंने इस घटना पर नाराजगी भी जताई। आपको बता दें कि चाहत फतेह अली खान को यूनाइटेड किंगडम में एक पराठा शॉप के उद्घाटन के लिए बुलाया गया था, जहां वे पहुंचे हुए थे और इसी दौरान उनके साथ ये शर्मनाक घटना घटी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे हैं। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर डॉ. मौलाना इमरान खान के हैंडल @huzaifa085 से लिया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना की कड़ी निंदा की और उनके साथ हुई इस हरकत पर नाराजगी जताई। वहीं, कुछ लोगों ने इस मामले को बड़ी ही हल्के-फुल्के तरीके से लिया और उनके साथ हुई इस हरकत को लेकर उनका मजाक उड़ाया।
