वायरल न्यूज़

VIDEO: एक्सीडेंट में कार का कबाड़ा बन गया, मगर सील्ट बेल्ट की वजह से सुरक्षित बच गया शख्स

Today Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि एक्सीडेंट की वजह से कार का कबाड़ा बन गया, मगर उसमें बैठा शख्स सुरक्षित बाहर निकल आया। उसे जरा भी चोट नहीं आई।

Image

सीट बेल्ट ने बचा ली शख्स की जान। (Photo/X.com)

Today Viral Video: सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि नियमों का पालन करने की वजह से दुर्घटनाएं कम होती हैं जबकि जानमाल की हानि को भी काफी हद तक किया जा सकता है। अभी सोशल मीडिया में एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल है, जो यातायात नियमों का पालन करने की अहमियत बताता है। इसमें देखेंगे कि सीट बेल्ट की वजह से खतरनाक एक्सीडेंट के बाद भी शख्स की जान बच गई। इतना ही नहीं शख्स को जरा भी चोट नहीं आई है। हैरान करने वाला वीडियो अभी तक लाखों व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

दिखा हैरान करने वाला चमत्कार

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि कार सड़क पर फर्राटा भर रही थी। मगर एकाएक कार ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा और ये रेफ्रिजरेटर ट्रक से जा भिड़ी। हैरान हो जाएंगे कि ये भिड़त इतनी खतरनाक थी कि कार रेफ्रिजरेटर ट्रक के नीचे जा घुसी। देखकर लगता है कि कार में सवार शख्स की जान नहीं बच पाएगी। मगर एकाएक ऐसा चमत्कार देखने को मिला जो किसी को भी चौंका देगा। इसमें देखेंगे कि जब किसी तरह कार के दरवाजे खोले गए तो कुछ करिश्माई नजारा दिखा। इसमें देखेंगे कि जिस कार का कबाड़ा बन गया, उसी कार में ड्राइविंग कर रहा शख्स सुरक्षित बाहर निकल गया।

एक्स पर देखिए वीडियो

पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि शख्स ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट लगाने की वजह से ही सुरक्षित बच पाया। हालांकि कई यूजर्स ने गाड़ी में लगे एयरबैग को भी इसका एक वजह बताया। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @AhteshamFIN नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article