Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां फनी वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर जाते हैं। कभी-कभी तो ऐसे वीडियो नजर आते हैं कि तुरंत हंसी छूट जाती है। यकीन नहीं भी नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो अरब के किसी देश का मालूम होता है। इसमें लग्जरी कार सड़क पर दौड़ रही है, मगर कार में इंसान की जगह कोई और बैठा हुआ नजर आता है। कार में उस सवारी को देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी।
ऊंट ने की लग्जरी कार की सवारी
वायरल हो रहा मजेदार वीडियो अरब के किसी देश का बताया गया है। मालूम होता है कि ऊंट आराम से अपने रास्ते जा रहा था। मगर एकाएक वो थककर एक जगह खड़ा होगा। इधर लग्जरी कार में फर्राटा भर रहे एक शख्स की उसपर नजर पड़ी। शख्स ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और ऊंट को कार में ही बिठा लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी की भी हंसी नहीं रुकेगी। इसमें देखेंगे कि शख्स ने ऊंट को पिछली सीट पर बिठाया है। इधर कार में बैठने के बाद ऊंट भी बड़ा शांत नजर आता है। उसने अपनी गर्दन बाहर निकाली और नजारे का लुत्फ उठाता है।
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
कार की सवारी करते हुए ऊंट का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर Everyday Reelsday नाम के हैंडल पर साझा किया गया है।
