Ajab Gajab News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का नानकमत्ता क्षेत्र इन दिनों सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां कुदरत का एक हैरान करने वाला करिश्मा सामने आया है। यहां जंगल में गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया, जिसके छह पैर हैं। इस बछड़े को देखकर लोग काफी हैरान हैं। आलम ये है कि इस बछड़े को देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, ये घटना हंसपुर खत्ता क्षेत्र की है। जहां 15 फरवरी को गुर्जर गुलाम नवी की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। जो कि जन्म से ही विचित्र है। छह पैर वाले बछड़े के पैदा होने की सूचना इलाके में फैली तो आसपास के लोग गुर्जर के घर पहुंचने लगे। इतना ही नहीं उसकी दो पूंछ के अलावा दो मूत्राशय भी हैं। हैरानी वाली बात ये है कि इतनी सारी शारीरिक विषमताएं होने के बावजूद बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ है। बछड़े को देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
बछड़े को देखकर लोग हैरान
रनसाली जंगल के बीट वाचर बग्गा सिंह ने भी गुर्जर के घर पहुंचकर गाय के बछड़े की जानकारी ली। पशुपालक गुर्जर ने बताया कि बछड़े को देखकर वह भी हैरान है। बता दें कि खत्तों के जंगल में सैकड़ों गुर्जर रहते हैं, जो कि पशुपालन के काम से जुड़े हैं। गुलाम नवी भी इनमें से एक हैं। उन्होंने बताया कि वो गाय-भैंस पालकर और दूध बेच कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। जब से उनके घर में विचित्र बछड़ा पैदा हुआ है, वो इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उनके घर पहुंचकर बछड़े के बारे में जानकारी ले रहे हैं। हालांकि अभी वन विभाग के किसी अधिकारी ने विचित्र बछड़े की जांच नहीं की है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
