वायरल न्यूज़

'बाय बाय सर..' बॉस से इतना नाराज था कर्मचारी! मात्र 3 शब्द लिखकर कर दिया रिजाइन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 20, 2022, 12:21 PM IST

Unique Resignation Letter: एक शख्स ने मात्र तीन शब्द लिखकर नौकरी छोड़ दी। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह इस्तीफा पत्र लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस इस्तीफा पत्र में कर्मचारी ने मात्र तीन शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसमें कर्मचारी ने जो तीन शब्द लिखा, वह है.. Bye bye Sir

Image

इस्तीफा पत्र (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाय बाय सर लिखकर दे दिया इस्तीफा
  • मात्र तीन शब्दों का किया इस्तेमाल
  • सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Unique Resignation Letter: जिस तरह नौकरी मिलना आसान नहीं होता। उसी तरह नौकरी छोड़ना भी आसान नहीं होता। नौकरी छोड़ने के लिए तमाम तरह के पापड़ बेलने पड़ते हैं। ज्यादातर लोग नौकरी छोड़ने के दौरान बॉस को अच्छा-खासा मेल करते हैं। जिसमें तमाम तरह की बातें लिखी होती हैं। इसमें वर्किंग एक्सपीरिएंस से लेकर कर्मचारी अपने बॉस की बड़ाई भी लिखते हैं। हालांकि, एक शख्स ने मात्र तीन शब्द लिखकर नौकरी छोड़ दी। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉस को भेजा अनोखा रेजिग्नेशन लेटर

सोशल मीडिया पर बॉस को भेजा गया ये रेजिग्नेशन लेटर जब से सामने आया है, लोग इस पर काफी मजे ले रहे हैं। कई लोगों को यह रेजिग्नेशन लेटर फनी लग रहा है तो कई लोगों को बहुत ही सिंपल लग रहा है। नौकरी छोड़ने के लिए दिया गया यह इस्तीफा पत्र लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस इस्तीफा पत्र में कर्मचारी ने मात्र तीन शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसमें कर्मचारी ने जो तीन शब्द लिखा, वह है.. Bye bye Sir (बाय-बाय सर)। देखें इस्तीफा लेटर-

बता दें कि आमतौर पर रेजिग्नेशन लेटर लिखते समय लोग बहुत ज्यादा सोचते हैं। लोग बॉस से अपने रिश्ते खराब नहीं करना चाहते, क्योंकि हो सकता है उन्हें दोबारा उसी कंपनी में काम करना पड़े। इस इस्तीफा लेटर को ट्विटर पर @MBSVUDU नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा- 'सिंपल।' यूजर के इस ट्वीट को अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले एक कर्मचारी ने बस इतना लिखकर रिजाइन कर दिया था, 'डियर सर, मजा नहीं आ रहा है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article