वायरल न्यूज़

कर्नाटक से आया अजीबोगरीब मामला, हेडलाइट हुई खराब तो मोबाइल टॉर्च के सहारे चली रोडवेज बस, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बस को मोबाइल टॉर्च के सहारे रास्ता दिखाया गया। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान है।

Image

कर्नाटक का अनोखा मामला

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो रोजाना आपको एक से एक हैरतअंगेज नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं। कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ नजारे तो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और सोचने पर भी मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है?

    हमारे आस-पास अक्सर कई ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। इनमें कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बस की हेडलाइट खराब हो गई, तो गाड़ी को रास्ता दिखाने के लिए अनोखा जुगाड़ लगाया। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में एक सड़क पूरी तरह से अंधेरे में डूबी है। वहीं, कंडक्टर अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर ड्राइवर को रास्ता दिखाता हुए नजर आ रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। देखें वीडियो...

    अजीबोगरीब मामला

    वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में काफी अनोखा मामला है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये तो सच में अनोखा मामला है। कुछ लोगों का कहना है कि आखिर कौन से जमाने में हमलोग जी रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article