वायरल न्यूज़

VIDEO: सांड से पंगा ले रहा था शख्स, गुस्से में जानवर ने किया ऐसा हाल देख रह जाएंगे दंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 12:12 PM IST

Bull Viral Video: एक शख्स जानबूझकर सांड से पंगा ले रहा था। परिणाम ये हुआ कि सांड ने शख्स को हवा में उछाल दिया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

सांड से पंगा लेना पड़ा भारी, (Photo Credit- Reddit)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड से पंगा लेना शख्स को पड़ा भारी
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया मामला

Bull Attack Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी वीडियो (Animal Attack Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) काफी क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) को देखकर काफी हैरानी होती है और उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Fight Video) तो रोंगटे खड़े कर देते हैं। इसी कड़ी में सांड का एक खतरनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स जानबूझकर सांड से पंगा ले रहा था। परिणाम ये हुआ जानवर ने उसकी ऐसी हालत कर दी, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा।

सांड कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। जब वो गुस्से में आता है, तो जबरदस्त तरीके से हमला करता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो उसे देखते ही भाग खड़े होते हैं। सोशल मीडिया पर सांड के कई वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी एक शख्स जानबूझकर सांड से पंगा ले रहा है। आप देख सकते हैं किस तरह पेड़ के पीछे छिपकर शख्स सांड को परेशान कर रहा है। शख्स बार-बार सांड के सींग को पकड़ने की कोशिश करता है और उसे परेशान करता है। अचानक सांड को गुस्सा आ जाता है और फिर मौका पाते ही शख्स को हवा में उठाकर घुमा देता है। देखें वीडियो...

सांड से पंगा लेना पड़ा भारी...

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। साथ ही इस वीडियो से सबक भी मिल रहा है कि बिना वजह किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। इस मजेदार वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। किसी का कहना है कि और सांड से मजे लो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article