Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) काफी खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं और यूजर्स उन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप जरूर हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक सांड ने सुपरमार्केट के अंदर जमकर तांडव मचाया है।
आप सबने आज तक सोशल मीडिया पर जानवरों के कई हाहाकारी वीडियो देखे होंगे। इनमें कई वीडियो ऐसे होंगे, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो गया होगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही हैरतअंगेज नजारा देखने को मिलेगा। वीडिोय में आप देख सकते हैं एक सांड सुपरमार्केट के अंदर घुस गया है। मार्केट अंदर घुसते ही सांड ने तहलका मचाना शुरू कर दिया। सांड शीशा तोड़कर सामानों को बाहर फेंक रहा है। जिस अंदाज में सांड ने अंदर गदर मचाया उसे देखकर एक पल के लिए हर कोई दंग रह गया। देखें वीडियो...
सांड का हाहाकारी अंदाज
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि सांड ने तो आज वाकई कहर बरपा दिया। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'blueridgebreakingnews' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस पंसद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि सुपरमार्केट अंदर यह सांड कैसे पहुंचा। किसी का कहना है कि लगता है सांड शॉपिंग करने पहुंचा है। कुछ का कहना है कि लगता है सांड को सामान पसंद नहीं आया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
